Home rss business hindi Stock Market Today: शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक, निफ्टी 23000 के...

Stock Market Today: शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक, निफ्टी 23000 के नीचे, रिलायंस में भारी गिरावट

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Stock Market Today:  अच्छे संकेतों के चलते आज मार्केट की ओपनिंग ग्रीन हुई, लेकिन चंद मिनट बाद ही दोनों इंडेक्स सेंसेक्स  और निफ्टी हरे से लाल निशान पर आ गए
  • आज भी टेक महिंद्रा (4.57%), इन्फोसिस (2,78%), टीसीएस (2.69%) टॉप गेनर हैं
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज सेंसेक्स टॉप लूजर है

Stock Market Today Live 9:27 AM: शेयर बाजार में आज तेजी पर ब्रेक लग गया है। सेंसेक्स 201 अंक नीचे 74116 पर आ गया है। निफ्टी भी 23000 के नीचे है। हालांकि, आज भी टेक महिंद्रा (4.57%), इन्फोसिस (2,78%), टीसीएस (2.69%) टॉप गेनर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज सेंसेक्स टॉप लूजर है और इसमें 2 फीसद से अधिक की गिरावट है। मार्केट पर सबसे अधिक दबाव इसी का दिख रहा है। अन्य गिरने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, HUL भी हैं, जिनमें 1 फीसद से अधिक की गिरावट है।

Stock Market Today Live 9:18 AM: शेयर मार्केट की ओपनिंग आज भी हरे निशान पर हुई, लेकिन जल्द ही यह गिरावट के ट्रैक पर आ गया। सेंसेक्स 186 अंक नीचे 74129 और निफ्टी 35 अंक नीचे 22963 पर आ गया। हालांकि, बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 25 अंक ऊपर 74341 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 67 अंकों की बढ़त के साथ 23065 पर खुला।

Stock Market Today: गुरुवार की बंपर तेजी के बाद आज शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार शुरू होने की उम्मीद है। क्योंकि, गिफ्ट निफ्टी में मजबूती, एशियाई बाजारों में रिकवरी और अमेरिकी बाजारों से मिले पॉजिटिव सिग्नल ने निवेशकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल देखने को मिला था।

बता दें गुरुवार, 15 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स 1,533 अंक यानी 2.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,315 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 में 374 अंकों यानी 1.66 प्रतिशत की तेजी आई और यह 22,997 पर बंद हुआ। बैंकिंग और आईटी शेयरों में खरीदारी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने बाजार को सहारा दिया।

आज क्या हैं सेंसेक्स-निफ्टी के लिए संकेत

गिफ्ट निफ्टी का संकेत: गिफ्ट निफ्टी करीब 23,106 पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद स्तर से लगभग 118 अंक या 0.51 प्रतिशत ऊपर था। यह भारतीय बाजार में सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

HST वेल्थ के संस्थापक और CEO हरिसेल्वन राधाकृष्णन के मुताबिक, गिफ्ट निफ्टी के 23,100 के ऊपर कारोबार करने से बाजार की शुरुआत गैप-अप के साथ हो सकती है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट और वॉल स्ट्रीट के सकारात्मक रुख से भी बाजार को सपोर्ट मिला है। हालांकि, भू-राजनीतिक अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों की बिकवाली आगे भी बाजार के लिए जोखिम बने रह सकते हैं।

अमेरिकी बाजार: गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिली। AI और सेमीकंडक्टर शेयरों में बिकवाली के बाद निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में खरीदारी की। डॉऊ जोंस करीब 550 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। एसएंडपी 500 लगभग 0.3 प्रतिशत चढ़ा और शुरुआती गिरावट से उबरकर मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी रिकवरी: शुक्रवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिली। पिछले सत्र की भारी गिरावट के बाद दक्षिण कोरिया के कोस्पी में शुरुआती कारोबार में 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 भी मजबूती के साथ खुला, जबकि टॉपिक्स में 1.14 प्रतिशत की तेजी रही। ताइवान का Taiex इंडेक्स भी हरे निशान में कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स के लिए क्या है अनुमान

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर के मुताबिक, सेंसेक्स में आई मजबूत तेजी से बाजार का तकनीकी रुख बेहतर हुआ है। 73,000–73,500 के दायरे से ऊपर निकलने के बाद इंडेक्स की स्थिति मजबूत हुई है। इसका सपोर्ट 3,500–73,800 और रेजिस्टेंस 74,700–75,000 है।

अगर सेंसेक्स 73,500–73,800 के ऊपर बना रहता है, तो इसमें आगे खरीदारी जारी रह सकती है और इंडेक्स 74,700–75,000 के दायरे तक पहुंच सकता है। वहीं, 75,000 के ऊपर निर्णायक ब्रेकआउट आने पर तेजी को और मजबूती मिल सकती है। इसके उलट, सपोर्ट स्तर टूटने पर मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है।

निफ्टी के लिए 23,200 अहम स्तर

एलकेपी सिक्योरिटिज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा के अनुसार, निफ्टी ने हालिया निचले स्तरों से मजबूत वापसी की है और डेली चार्ट पर 20-DMA के ऊपर पहुंच गया है। RSI में बुलिश क्रॉसओवर और पॉजिटिव डाइवर्जेंस भी गति में सुधार का संकेत देते हैं।

हालांकि, निफ्टी अभी भी अपने 50-DMA और 200-DMA से नीचे है। इसलिए मौजूदा तेजी को फिलहाल राहत रैली के रूप में देखना चाहिए। 23,000 के ऊपर टिके रहने पर निफ्टी 23,180–23,200 के स्तर को टेस्ट कर सकता है। लेकिन 23,200 के आसपास बिकवाली का दबाव देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN