Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Stock Market Today: बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 235 अंक नीचे खुला
- जबकि, एनएसई के 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने शुक्रवार के कारोबार की शुरुआत 45 अंक नीचे 25839 के लेवल से की
Stock Market Today Live 9:15 AM:शेयर मार्केट में लगातार चली आ रही दो दिन की तेजी पर आज ब्रेक लगता हुआ नजर आ रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 235 अंक टूटकर 84093 पर खुला। जबकि, एनएसई के 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने शुक्रवार के कारोबार की शुरुआत 45 अंक नीचे 25839 के लेवल से की।
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के आज मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच गैप-डाउन खुलने की उम्मीद है। इस बीच एशियाई बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ खुले। जबकि, सुबह गिफ्ट निफ्टी 26000 के नीचे लाल निशान पर ट्रेड कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार, 26 नवंबर को थैंक्सगिविंग के कारण बंद रहा। इससे पहले बुधवार को वॉल स्ट्रीट के प्रमुख सूचकांक काफी नीचे बंद हुए थे। वहीं, NSE, टाटा ग्रुप, BSE, ब्रेनबीज सॉल्यूशंस, टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग, KPI ग्रीन एनर्जी जैसे शेयर आज फोकस में रहेंगे।
दलाल स्ट्रीट में गुरुवार को क्या हुआ?
दलाल स्ट्रीट में गुरुवार को भी तेजी जारी है। सेंसेक्स और निफ्टी, ने गुरुवार को लगातार दूसरे सत्र में अपनी बढ़त बढ़ाई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 390 अंक, या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 84,328 पर बंद हुआ। इसी तरह, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 65 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 25,884 पर बंद हुआ।
आज सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत
गिफ्ट निफ्टी
गिफ्ट निफ्टी आज भारतीय शेयर बाजार के लिए नकारात्मक शुरुआत दिखाता है। सुबह 8:30 बजे, गिफ्ट निफ्टी 25,956 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद के मुकाबले 76 अंक से अधिक नीचे था।
एशियन मार्केट
दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.6 प्रतिशत बढ़ा, जबकि टेक-हेवी स्मॉल-कैप कोस्डैक में 1.63 प्रतिशत की तेजी दर्ज की जा रही है। LG एनर्जी सॉल्यूशन 2.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था। इसके उलट सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स 0.41 प्रतिशत, SK हाइनिक्स 1.90 प्रतिशत, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रेफरेंस शेयर 0.29 प्रतिशत और एसके स्क्वायर में 1.69 प्रतिशत की गिरावट थी। दूसरी ओर जापान का निक्केई 225 ने बढ़त के साथ शुरुआत की, लेकिन जल्द ही रेड जोन में फिसलकर 57,495.42 प्रतिशत पर आ गया।
आज इन शेयरों पर होगा निवेशकों का फोकस
टाटा ग्रुप के शेयर शुक्रवार को भी फोकस में बने रहने की संभावना है। एक्साइड इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, BSE, जायडस लाइफसाइंसेज, ब्रेनबीज सॉल्यूशंस, KPI ग्रीन एनर्जी, टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग जैसे स्टॉक्स भी अपने विभिन्न अपडेट्स की वजह से निवेशकों की नजर में रहेंगे।
(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




