Home rss business hindi TCS को हुआ ₹13884 करोड़ का प्रॉफिट, हर शेयर पर ₹12 डिविडेंड...

TCS को हुआ ₹13884 करोड़ का प्रॉफिट, हर शेयर पर ₹12 डिविडेंड का ऐलान

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • TCS ने शेयरधारकों के लिए एक और डिविडेंड का ऐलान किया है
  • कंपनी ने 12 रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है
  • यह डिविडेंड 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर दिया जाएगा

TCS Q2 Results 2026: टाटा ग्रुप की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस (TCS) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 30 सितंबर 2026 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी की कमाई में सालाना आधार पर बढ़ोतरी हुई है। सितंबर 2026 तिमाही में TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का नेट मार्जिन करीब 19 फीसदी रहा। यानी कंपनी ने अपनी कमाई का एक अच्छा हिस्सा मुनाफे के रूप में बनाए रखा। साथ ही TCS ने शेयरधारकों के लिए एक और डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने 12 रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। यह डिविडेंड 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर दिया जाएगा।

कितनी बढ़ी TCS की कमाई?

जुलाई से सितंबर 2026 की तिमाही में TCS का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 73,188 करोड़ रुपये रहा। भारतीय रुपये में यह पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 11.20 फीसदी ज्यादा है। हालांकि, तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी की कमाई में बढ़त सीमित रही। जुलाई-सितंबर तिमाही में नेट रेवेन्यू में पिछली तिमाही के मुकाबले करीब 1.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। कंपनी के इंटरनेशनल कारोबार की बात करें तो सितंबर तिमाही में कॉन्स्टेंट करेंसी के आधार पर इंटरनेशनल रेवेन्यू में 1.20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

AI से भी बढ़ रही कमाई

TCS अपने कारोबार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI पर भी तेजी से फोकस कर रही है। कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही में AI से जुड़ी सालाना कमाई 10 फीसदी बढ़कर 3.10 अरब डॉलर हो गई। इससे साफ है कि कंपनी के कारोबार में AI की भूमिका लगातार बढ़ रही है।

शेयरधारकों को 12 रुपये का डिविडेंड

TCS ने नतीजों के साथ शेयरधारकों के लिए खुशखबरी भी दी है। कंपनी ने 12 रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। यह डिविडेंड 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर दिया जाएगा। बता दें कि कंपनी ने 8 अक्टूबर 2026 को हुई बोर्ड मीटिंग में यह फैसला लिया। यह वित्त वर्ष 2026-27 में TCS की ओर से घोषित किया गया दूसरा अंतरिम डिविडेंड है। इससे पहले जुलाई 2026 में भी कंपनी ने 12 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था।

TCS ने डिविडेंड के लिए 14 अक्टूबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी इस तारीख को जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रजिस्टर या डिपॉजिटरी रिकॉर्ड में शेयरधारक के तौर पर दर्ज होंगे, उन्हें डिविडेंड मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, डिविडेंड का भुगतान 30 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। बता दें कि TCS का डिविडेंड रिकॉर्ड भी काफी मजबूत रहा है। कंपनी ने पिछले एक साल में कुल 111 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी की डिविडेंड यील्ड करीब 5.29 फीसदी बताई गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN