Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- TCS और वेदांता के शेयर कल यानी 14 अक्टूबर को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे
- टीसीएस के शेयरों में आज उछाल देखने को मिली है
- इस कंपनी ने इससे पहले भी कई बार डिविडेंड दिया है
Dividend Stock: कल यानी 14 अक्टूबर को शेयर बाजार में दो बड़ी कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रही हैं। यह दो कंपनियां TCS और Vedanta Ltd है। जिन निवेशकों को इस डिविडेंड का लाभ लेना है उनके लिए 13 अक्टूबर यानी आज आखिरी मौका है। बता दें, डिविडेंड या बोनस शेयर आदि का लाभ लेने के लिए रिकॉर्ड डेट से एक कारोबारी दिन पहले शेयरों को खरीदना होता है।
TCS कितना दे रहा है डिविडेंड
दिग्गज आइटी कंपनी टीसीएस ने निवेशकों को एक शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी 14 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। इससे पहले कंपनी के शेयर इसी साल जुलाई के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब भी एक शेयर पर कंपनी ने 12 रुपये का डिविडेंड दिया था।
इस साल टीसीएस चौथी बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रहा है। कंपनी पहली बार जनवरी में एक्स-डिविडेंड यह स्टॉक ट्रेड किया था। तब निवेशकों को कंपनी ने 57 रुपये का डिविडेंड दिया था। इसमें 46 रुपये का स्पेशल डिविडेंड था। वहीं, 11 रुपये का अंतरिम डिविडेंड था।
शेयरों में तेजी (TCS Share performance)
आज कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। बीएसई में यह स्टॉक आज 2154.60 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 3.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 2201.05 रुपये (सुबह 9.20 मिनट तक) के स्तर पर पहुंच गया था। बता दें, टीसीएस के शेयरों की कीमतों में पिछले एक साल में 27 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
वेदांता लिमिटेड कितना दे रही डिविडेंड (Vedanta Dividend record date)
इस कंपनी ने भी निवेशकों को डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी ने हर एक शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए वेदांता लिमिटेड ने 14 अक्टूबर यानी कल को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। बता दें, डिमर्जर के बाद पहली बार कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी।
आज शेयरों में गिरावट
बीएसई में आज मंगलवार को वेदांता लिमिटेड के शेयर 263 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में स्टॉक 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 258.30 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल (9:25 मिनट तक) आ गया। पिछले एक साल में वेदांता लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में करीब 50 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




