Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार The Great Indian Kapil Show सीजन 5: पहले ही एपिसोड में पहुंचेंगे...

The Great Indian Kapil Show सीजन 5: पहले ही एपिसोड में पहुंचेंगे ये बड़े सितारे, इस दिन होगा रिलीज

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/23/1200x900/kapil_show_23_09_1790185878695_OCSn_1790185882309_1N4q_2d52a7ec-6d8b-4fa8-84b6-a06cdc498ceb_QFj4.png

The Great Indian Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया सीजन आनेवाला है। सीजन 5 के पहले गेस्ट्स के नामों से पर्दा भी उठ गया है। 

और उसकपिल शर्मा का कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया सीजन रिलीज होने को तैयार है। अबतक कपिल के शो के चार सीजन नेटफ्लिक्स पर आ गए हैं। सीजन 5 के पहले गेस्ट्स से पर्दा भी उठ गया है। सीजन 5 के पहले एपिसोड में दृश्यम की कास्ट नजर आएगी। नेटफ्लिक्स ने खुद इस राज से पर्दा उठाया है।

कब आएगा कपिल शर्मा के शो का सीजन 5?

कपिल शर्मा का शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5 नेटफ्लिक्स पर 26 सितंबर से शुरू होगा। सीजन का पहला एपिसोड शनिवार रात 8 बजे स्ट्रीम होगा।

नेटफ्लिक्स इंडिया के शेयर पोस्ट में कौन-कौन दिखा?

नेटफ्लिक्स इंडिया ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में कपिल शर्मा के साथ अजय देवगन, जयदीप अहलावत और श्रेया सरन नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया है- सबूत मिल गया!पहले एपिसोड में दृश्यम 3 की स्टार कास्ट की एंट्री पक्की है। नेटफ्लिक्स के इस पोस्ट पर बहुत सारे यूजर्स ने हार्ट इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है।

कब रिलीज हो रही अजय देवगन की फिल्म?

दृश्यम 3 की बात करें तो इसका नाम है दृश्यम: द कॉन्क्लूजन। ये फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार नजर आएंगे। दृश्यम का पहला पार्ट साल 2015 में आया था। वहीं, फिल्म का दूसरा पार्ट यानी दृश्यम 2 साल 2022 में रिलीज हुआ था।

मलयालम दृश्यम से अलग होगी अजय की फिल्म की कहानी

दृश्यम मलयालम में इसी नाम से बनी हिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। हालांकि, पार्ट 3 को लेकर अजय देवगन ने एक इवेंट में कहा था कि दृश्यम: द कॉन्क्लूजन मलयालम भाषा की दृश्यम पार्ट 3 से अलग होगी। मलयालम फिल्म में एक्टर मोहनलाल लीड रोल में नजर आए हैं। अजय देवगन ने इसी इवेंट में कहा था कि वो चाहते हैं कि मोहनलाल उनकी दृश्यम 3 देखें।

क्या है अजय देवगन की दृश्यम का प्लॉट?

दृश्यम की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी विजय सालगांवकर और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। अपनी पत्नी और बेटी को एक मर्डर के मामले से बचाने के लिए विजय किसी भी हद तक जाने को तैयार है। दृश्यम को बॉलीवुड की बेस्ट मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्मों में गिना जाता है।

लकी अली की बॉलीवुड में वापसी

आज यानी 23 सितंबर को दृश्यम 3 का गाना मुस्कुरा दो रिलीज हुआ है। इस फिल्म से लकी अली लगभग 2 साल बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। मुस्कुरा दो का म्यजिक तैयार किया है रोचक कोहली ने। वहीं, इस गीत के बोल लिखे हैं मनोज मुंतशिर ने। लकी अली ने अपनी आवाज से गाने को सजाया है।

किसने लिखे हैं मुस्कुरा दो के बोल?

मुस्कुरा दो गाना विजय के तनाव भरे जीवन के बीच उनके परिवार के कुछ खुश पलों को दिखाता है। इस गाने का जो वीडियो रिलीज हुआ है उसमें आपको विजय सालगांवकर का परिवार तो दिखाई देगा ही, लेकिन साथ में लकी अली की झलकियां भी देखने को मिलेंगी। लकी अली बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं। इससे पहले साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म दो और दो प्यार में लकी अली का गाना तू है कहां सुनाई पड़ा था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN