Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/28/1200x900/The_Paradise_1790555034542_GwQZ_1790555043994_pkUt_b826a0f9-041e-491f-9503-3658ac10c34e_aIrS.jpg‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसी फिल्मों से कॉम्पिटिशन है। एक्शन थ्रिलर ‘द पैराडाइज’ में साउथ सुपरस्टार नानी ने लीड रोल नजर आ रहे हें।
The Paradise Box Office Collection Day 4: साउथ सुपरस्टार नानी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ था। इस मूवी के रिलीज का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। ऐसे में तेलुगु मूवी ‘द पैराडाइज’ कल यानी 24 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस एक्शन पीरियॉडिक ड्रामा को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है। ‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसी फिल्मों से कॉम्पिटिशन है। एक्शन थ्रिलर ‘द पैराडाइज’ में साउथ सुपरस्टार नानी ने लीड रोल नजर आ रहे हें। आज ‘द पैराडाइज’ को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। ओपनिंग वीकेंड पर इस फिल्म ने वाकई में कमाल कर दिया। तो चलिए जानते हैं नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने रविवार को कितना कमाया?
रविवार को क्या रहा ‘द पैराडाइज’ कलेक्शन?
नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ में नानी एक एक दम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका लुक देख फैंस फिल्म रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड थे। फिल्म में नानी के साथ मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आएंगे। खास बात ये है कि नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ का ट्रेलर रिलीज किए बिना ही इसे सीधे पर्दे पर रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन के बाद अब इसके रविवार के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं, जो काफी शानदार है। ‘द पैराडाइज’ ने एडवांस बुकिंग में 11.60 करोड़ रुपये और ओपनिंग डे पर 4.65 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, रविवार को इसने शानदार कमाई की है। । Sacnilk के अर्ली अनुसार, ‘द पैराडाइज’ ने चौथे दिन 15.70 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 92.10करोड़ रुपये हो गया है।
डे वाइज देखें ‘द पैराडाइज’ का कलेक्शन
| डे 0 | 11.60 करोड़ रुपये |
|---|---|
| डे 1 | 34.65 करोड़ रुपये |
| डे 2 | 14.90 करोड़ रुपये |
| डे 3 | 15.25 करोड़ रुपये |
| डे 4 | 15.70 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 92.10 करोड़ रुपये |
अन्य भाषाओं में हुई कितनी कमाई
‘द पैराडाइज’ तेलुगु के अलावा हिंदी और तमिल भाषा में भी रिलीज हुई है। इस फिल्म ने हिंदी में 7.20 करोड़ रुपये, तेलुगु में 83.05 करोड़ रुपये और तमिल भाषा में 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया हे।
ओपनिंग वीकेंड में इन हिंदी फिल्मों को पछाड़ा
बता दें कि नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ न सिर्फ तेलुगु फिल्मों को बल्कि हिंदी फिल्मों को भी कमाई के मामले में मात दे रही है। ऐसे में ‘द पैराडाइज’ ने ओपनिंग वीकेंड पर बॉलीवुड की इन 6 फिल्मों का रिकॉर्ड्स ब्रेक कर दिया है।
| 1. आवारापन 2 | 84.31 करोड़ |
|---|---|
| 2. धमाल 4 | 67.21 करोड़ |
| 3. वेलकम टू द जंगल | 65.83 करोड़ |
| 4. भूत बंगला | 65.65 करोड़ |
| 5. कॉकटेल 2 | 50.1 करोड़ |
| 6. ओ रोमियो | 34.51 करोड़ |
‘द पैराडाइज’ के बारे में
‘द पैराडाइज’ फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है। 24 सितंबर 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 45 मिनट है। ‘द पैराडाइज’ के प्रोड्यूसर सुधाकर चेरुकुरी हैं। इस फिल्म में नानी, राघव जुयाल, सोनाली कुलकर्णी, मोहन बाबू जैसे स्टार्स नजर आए हैं। बता दें कि ‘द पैराडाइज’ मूवी का ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है। वहीं, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी, जिसमें नानी और राघव जुयाल ने जमकर डांस किया था। फिल्म में नानी का बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिला है. नानी को लंबे बालों में एक्शन करते हुए देखा जाएगा। इसके अलावा नानी जल्द ही Bloody Romeo मूवी में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो रोमियो के रोल में हैं। फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन में है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




