Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार The Traitors 2 Winner: ट्रेटर्स की चालाकी आई काम, क्रिस्टल और रिदा...

The Traitors 2 Winner: ट्रेटर्स की चालाकी आई काम, क्रिस्टल और रिदा ने जीता गेम, 66 लाख प्राइज मनी की अपने नाम

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/03/1200x900/the_traitors_s_2_1788455216001_55a1aff9-86a4-4c5a-a670-f83c83fee27c_1788455220341_0c8e2496-2b58-40f1-8994-a4bf64a8c859_af91ddb0-797a-4e8e-8a23-5675b7160ecb_4d49245d-66b9-4358-b185-22861200fb7b.png

The Traitor Winner: द ट्रेटर सीजन 2 का विनर दुनिया को मिल चुका है। इस बार ट्रेटर्स के हिस्से जीत आई है। क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थाराना ने अपने चालाकी से गेम जीत लिया है।

द ट्रेटर्स के सीजन 2 का ऐलान हो गया है। पिछले सीजन की तरह इस बार कोई इनोसेंट नहीं बल्कि ट्रेटर्स ने ये खेल अपने नाम कर लिया है। क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थाराना शो की विनर बनीं। विनर्स को 66 लाख रुपये मिले हैं। आखिरी राउंड तक शालिनी पासी, रिदा और क्रिस्टल बचे थे। क्रिस्टल ने आखिरी मौके पर शालिनी को धोखा दिया और दो ट्रेटर्स ने अपने नाम गेम कर लिया।

इस साल कितना रहा गेम का प्राइज मनी

क्रिस्टल और रिदा 66 लाख रुपये का प्राइज मनी शेयरिंग में जीते हैं। फाइनल टास्ट में होस्ट करण जौहर ने कहा कि कंटेस्टेंट्स के पास अपने प्राइम मनी पॉट में 25 लाख जोड़ने का मौका है। कंटेस्टेंट्स को ऊंट के कपड़ों में छिपे गोल्ड बार्स ढूंढने थे। बार्स ढूंढने के बाद कंटेस्टेंट्स को एक डिटोनेटर्स से ट्रेटर की मूर्ति को ब्लास्ट करना था। टास्क खत्म होने पर कंटेस्टेंट्स केवल 17.6 लाख रुपये इकट्ठाकर पाए। इस तरह इस साल गेम का टोटल प्राइज मनी 66 लाख रहा।

आखिरी सर्कल ऑफ शक में दलीप हुए बाहर

फाइनल तक दलीप ताहिल, शालिनी पस्सी, क्रिस्टल डिसूजा, रिदा थाराना और साहिल सलाथिया बचे थे। क्रिस्टल और रिदा ने लास्ट मर्डर मलिका शेरावत का किया था। जब आखिरी सर्कल ऑफ शक हुआ तो दलीप ताहिल ने बात करना शुरू किया। हालांकि, ट्रेटर्स ने अपनी चालाकी से दलीप को उस राउंड से बाहर कर दिया। जाने से पहले दलीप ने अपनी आइडेंटिटी रिवील नहीं की।

वोटिंग में सबसे पहले कटा साहिल का पत्ता

दलीप के बाहर होने के बाद साहिल, रिदा, क्रिस्टल और शालिनी फाइनल सर्कल ऑफ शक में पहुंचे। इन चारों के बीच पहले वोटिंग हुई। इस वोटिंग राउंड में साहिल सबसे पहले बाहर हुए। कंटेस्टेंट्स को तब तक वोट करना था जब तक सभी कंटेस्टेंट्स शक और ट्रस्ट में से ट्रस्ट नहीं चुनते हैं।

शालिनी को रिदा और क्रिस्टल ने किया गेम से बाहर

साहिल के बाद रिदा, शालिनी और क्रिस्टल के बीच वोटिंग हुई। क्रिस्टल और रिदा ने फाइनल वोटिंग में ट्रस्ट चुना, वहीं शालिनी ने शक चुना। शालिनी को शक रहा कि गेम में अबतक कोई ट्रेटर है। इस बार क्रिस्टल और रिदा शालिनी के खिलाफ वोट देते हैं। शालिनी के बाहर होते ही रिदा और क्रिस्टल अपनी आइडेंटिटी रिवील करते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN