Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Top 10 Songs: टॉप-10 ट्रेंडिंग गानों में साउथ का दबदबा, बॉलीवुड के...

Top 10 Songs: टॉप-10 ट्रेंडिंग गानों में साउथ का दबदबा, बॉलीवुड के हाथ लगे सिर्फ 4 स्पॉट!

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/07/1200x900/top_10_songs_1788752529681_7187d05e-fa5f-4a94-93d4-92c303f0db6b_1788752538157_22e55c76-f83f-4d08-bcec-0c3514c3dbed_06bd29b2-ee99-4be2-a0ba-00576ccdc958_a95949de-3713-4acc-bb27-f04a31bd4d14.png

Top 10 Trending Songs: यूट्यूब की टॉप 10 ट्रेंडिंग सॉन्ग की लिस्ट आ गई है। ये लिस्ट 28 अगस्त से 3 सितंबर तक की है। इसमें साउथ और हिंदी दोनों इंडस्ट्री के गाने हैं।

Trending Songs: भारत में 28 अगस्त से 3 सितंबर 2026 के बीच YouTube पर सबसे ज्यादा सुने गए गानों की लिस्ट सामने आ गई है। इस हफ्ते की टॉप-10 की लिस्ट में साउथ इंडियन म्यूजिक का दबदबा देखने को मिला। वहीं, हिंदी के चार गाने भी टॉप-10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे।

नंबर 1 पर फिल्म ‘द पैराडाइज’ का गाना

टॉप 10 ट्रेंडिंग सॉन्ग की लिस्ट में साउथ फिल्म ‘द पैराडाइज’ का गाना ‘येशनागुला’ नंबर 1 पर है। नानी की फिल्म के गाने को एक हफ्ते में 4.57 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

यहां सुनिए पूरा गाना

टॉप 5 में ये गाने

दूसरे नंबर पर श्रेया घोषाल का कल्याणी (रीमिक्स) ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को एक हफ्ते में यूट्यूब पर 3.75 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं ‘यूथ’ का ‘मुट्टा कलक्की’ ने जबरदस्त छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। पिछले हफ्ते यह गाना 23वें नंबर पर था, लेकिन इस हफ्ते 2.79 करोड़ से ज्यादा व्यूज के साथ 20 पायदान ऊपर पहुंच गया। चौथे और पांचवें नंबर पर भी साउथ के गानों का कब्जा रहा। ‘मल्लेपुला पल्लकी’ को 2.57 करोड़ और ‘इरुमुडी कट्टू’ को 2.41 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले।

हिंदी गानों का भी जलवा

हिंदी गानों की बात करें तो ‘बरसात- बंजारे’ 6वें नंबर पर रहा और इसे 2.01 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले। इसके बाद, रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का हिट सॉन्ग ‘शरारत’ 7वें नंबर पर और ‘घेहरा हुआ’ 8वें नंबर पर रहा। वहीं इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का गाना ‘तेरा मेरा रिश्ता’ 9वें नंबर पर और ‘बासिंगा बाललू’ 10वें स्थान पर रहा। खास बात यह है कि ‘तेरा मेरा रिश्ता’ पिछले हफ्ते दूसरे नंबर पर था, लेकिन इस बार सात पायदान नीचे खिसक गया।

इस ट्रेंड से क्या पता चल रहा है?

यूट्यूब की इस हफ्ते की टॉप-10 लिस्ट से साफ है कि भारतीय दर्शकों के बीच साउथ इंडियन म्यूजिक की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, जबकि हिंदी गाने भी चार्ट में मजबूत मौजूदगी बनाए हुए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN