Home rss world hindi UN की बैठक से ऐन पहले अमेरिका की खुराफात, बुरी तरह खिसिया...

UN की बैठक से ऐन पहले अमेरिका की खुराफात, बुरी तरह खिसिया गया रूस; माजरा क्या

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से पहले अमेरिका और रूस का पंगा होता नजर आ रहा है। असल में अमेरिका ने रूस के उप विदेश मंत्री एलेक्जेंडर एलिमोव को वीजा देने से इनकार कर दिया है। इस बात से रूस बुरी तरह से भड़क उठा है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से पहले अमेरिका और रूस का पंगा होता नजर आ रहा है। असल में अमेरिका ने रूस के उप विदेश मंत्री एलेक्जेंडर एलिमोव को वीजा देने से इनकार कर दिया है। इस बात से रूस बुरी तरह से भड़क उठा है। रूस ने अमेरिका की इस हरकत को गैर-दोस्ताना करार दिया है। अमेरिका के इस कदम की जानकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के रूसी विदेश मंत्रालय के निदेशक किरिल लॉग्विनोव ने दी है। अमेरिका ने जिस रूसी मंत्री को वीजा देने से मना किया है, वह रूसी विदेश मंत्रालय में संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी जिम्मेदारियों को निभाते हैं। माना जा रहा था कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेइ लेवरोव के साथ वह भी इस महासभा की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है।

रूस ने इस फैसले को अमेरिका की यूएन मुख्यालय की मेजबान देश के रूप में जिम्मेदारियों का उल्लंघन बताया। किरिल लॉग्विनोव ने कहा कि रूसी अधिकारियों को यूएन में काम करने के लिए भेजा जा रहा था। ऐसे में उनका वीजा रोकना ठीक नहीं है। रूस ने इसे भेदभाव भरा कदम बताया। रूसी अधिकारी की टिप्पणियां ऐसे समय आई हैं, जबकि न्यूयॉर्क में यूएन जनरल असेंबली की बैठक शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि अमेरिकी सरकार द्वारा एलिमोव का वीजा देने से इनकार करने का आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।

यह पहली बार नहीं

रूस का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है जब इस रूसी मंत्री को वीजा देने से मना किया गया है। रूसी अधिकारियों के अनुसार, एलिमोव को मई 2026 में यूएन सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक से पहले अमेरिकी वीजा भी नहीं दिया गया था। इस नवीनतम विवाद ने न्यूयॉर्क स्थित संगठन के मुख्यालय में आयोजित यूएन की बैठकों में रूसी अधिकारियों की पहुंच के सवाल पर फिर से ध्यान खींचा है। वे यह भी नहीं बता रहे हैं कि लेवरोव या पूरा रूसी प्रतिनिधिमंडल सामान्य सभा में भाग लेने से प्रतिबंधित है। बताया गया वीजा अस्वीकृति विशेष रूप से एलिमोव से संबंधित है।

यूएन ने क्या कहा

संयुक्त राष्ट्र ने माना है कि रूसी, फिलिस्तीनी और अन्य प्रतिनिधिमंडलों से जुड़े वीजा मुद्दे महासभा की बैठक से पहले सॉल्व नहीं हो पाए थे। संगठन ने कहा कि वह इस मामले पर वॉशिंगटन के साथ बातचीत कर रहा है। यह विवाद यूक्रेन युद्ध, प्रतिबंधों और कूटनीतिक प्रतिबंधों को लेकर वॉशिंगटन और मॉस्को के बीच व्यापक तनाव के बीच आया है। वीजा अस्वीकृतियां दो देशों के बीच एक और टकराव का बिंदु बन गई हैं। वहीं, यह मुद्दा कूटनीतिक प्रतिनिधित्व और संयुक्त राष्ट्र की कार्यवाहियों पर भी सवाल उठाता है। अमेरिका अपने देश में एंट्री पर कंट्रोल रखता है। यह फैसले वीजा और नेशनल सिक्योरिटी के आधार पर लिए जानते हैं। हालांकि यूएन मुख्यालय के मेजबान देश के रूप में, अमेरिका से उम्मीद की जाती है कि वह यूएन के आधिकारिक काम में शामिल होने वाले सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के लिए सुविधा प्रदान करे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN