Home मनोरंजन समाचार Welcome To The Jungle Day 10: क्या करके मानेगी अक्षय कुमार की...

Welcome To The Jungle Day 10: क्या करके मानेगी अक्षय कुमार की फिल्म, संडे को हिलाया बॉक्स ऑफिस, तोड़ा अपना रिकॉर्ड

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/06/1200x900/welcomej_1782837730216_1782837739075_2e964df2-c7db-4443-a696-1d9befdccf98_1783300817875_5938db67-2e11-4335-9265-b69a6310a15a.jpg

अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक दो नहीं बल्कि सितारों की पूरी महफिल सजी हुई है। इस फिल्म ने डे वन से ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काटना शुरू कर दिया था। हालांकि, अब इसके सामने आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ भी आकर खड़ी हो गई है।

Welcome to the Jungle Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्षय की इस फिल्म के रिलीज होने का उनके फैंस को लंबे वक्त से बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक दो नहीं बल्कि सितारों की पूरी महफिल सजी हुई है। इस फिल्म ने डे वन से ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काटना शुरू कर दिया था। हालांकि, अब इसके सामने आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ भी आकर खड़ी हो गई है। ऐसे में ये फिल्म अक्षय की ‘वेलकम टू द जंगल’ को बराबर की टक्कर दे रही है। खैर ‘वेलकम टू द जंगल’ को रिलीज हुए आज 10 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब इसके दूसरे संडे के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया है।

संडे को ‘वेलकम टू द जंगल’ ने हिलाया बॉक्स ऑफिस

अहमद खान के निर्देशन में बनी हॉरर-कॉमेडी ‘वेलकम टू द जंगल’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ‘भूत बंगला’ के बाद अक्षय कुमार ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी अपनी एक्टिंग के चलते छा गए हैं। ‘वेलकम टू द जंगल’ को दर्शकों के अलावा क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। इस फिल्म के सामने बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट’, शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ मौजूद है। वहीं, अब इसके सामने अब आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ भी आकर खड़ी हो गई है। इसके बावजूद अक्षय की मूवी शानदार कमाई कर रही है। ‘वेलकम टू द जंगल’ के कलेक्शन की बात कर करें तो ओपनिंग डे पर इसने 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, वीकेंड पर इसने जमकर बवाल काटा। ऐसे में अब फिल्म के रविवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने संडे को 9.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में ‘कॉकटेल 2’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 114.90 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।

डे वाइज देखें ‘वेलकम टू द जंगल’ का कलेक्शन

वीक 1 93.15 करोड़ रुपये
डे 8 4.50 करोड़ रुपये
डे 9 7.50 करोड़ रुपये
डे 10 9.75 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 114.90 करोड़ रुपये

‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘वेलकम टू द जंगल’ का बजट करीब 125 करोड़ रुपये के खर्च में बनाया गया है। मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, आफताब शिवदसानी, दलेर मेहंदी समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN