Home - WhatsApp ने बढ़ाई लाखों यूजर्स की टेंशन, अब फोटो-वीडियो और स्टिकर भेजना...

WhatsApp ने बढ़ाई लाखों यूजर्स की टेंशन, अब फोटो-वीडियो और स्टिकर भेजना हुआ बंद

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अब WhatsApp पर दुनियाभर के हजारों यूजर्स को फोटो, वीडियो और अन्य मीडिया फाइल भेजने में परेशानी हो रही है। टेक्स्ट मैसेज कई लोगों के लिए काम करते रहे, लेकिन मीडिया अपलोड नहीं हो रहा। जानें क्या है पूरा मामला और कंपनी ने क्या कहा।

अगर आपको WhatsApp पर फोटो या वीडियो भेजने में दिक्कत आई है, तो आप अकेले नहीं हैं। दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने शिकायत की कि WhatsApp पर मीडिया फाइलें भेजना अचानक बंद हो गया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर बताया कि टेक्स्ट मैसेज तो भेजे जा रहे थे, लेकिन फोटो, वीडियो, स्टिकर और अन्य मीडिया फाइलें अपलोड ही नहीं हो रही थीं। कुछ यूजर्स को बार-बार Retry का मैसेज भी दिखाई दे रहा था। शुरुआत में कई लोगों को लगा कि उनके Wi-Fi या मोबाइल इंटरनेट में दिक्कत है, लेकिन बाद में पता चला कि यह समस्या सिर्फ उनके फोन तक सीमित नहीं थी।

ब्रिटेन, फ्रांस, ब्राजील, कनाडा, मैक्सिको, स्पेन, कोलंबिया समेत कई देशों के यूजर्स को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे साफ है कि यह WhatsApp की तरफ से ही तकनीकी गड़बड़ी है। गौर करने वाली बात यह है कि मीडिया शेयरिंग की इस समस्या से पहले भी WhatsApp यूजर्स एक दूसरी दिक्कत का सामना कर चुके हैं। हाल ही में भारत समेत कई देशों के कई यूजर्स के अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए रिव्यू (Review) में चले गए थे। इसके बाद वे ऐप के कई फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। अब हजारों यूजर्स फोटो, वीडियो और स्टिकर भेजने में परेशानी का सामना कर रहे हैं। हालांकि दोनों समस्याएं अलग-अलग हैं, लेकिन लगातार दो दिनों में सामने आई इन घटनाओं ने WhatsApp यूजर्स की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

WhatsApp पर हुई ये दिक्कत

यह समस्या अचानक शुरू हुई। यूजर्स टेक्स्ट मैसेज भेज पा रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने फोटो, वीडियो, GIF, डॉक्यूमेंट या वॉयस नोट भेजने की कोशिश की, फाइल अपलोड नहीं हो रही थी। कई लोगों के फोन में अपलोडिंग लंबे समय तक अटकी रही, जबकि कुछ यूजर्स को बार-बार ‘Retry’ का ऑप्शन दिखाई देता रहा।

लोगों को लगा इंटरनेट नहीं चल रहा

कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शुरुआत में उन्हें लगा कि उनके Wi-Fi या मोबाइल डेटा में दिक्कत है। कुछ लोगों ने राउटर रीस्टार्ट किया, मोबाइल डेटा ऑन-ऑफ किया, फोन रीबूट किया और यहां तक कि WhatsApp को अपडेट भी कर लिया। लेकिन इसके बाद भी समस्या दूर नहीं हुई। बाद में जब बड़ी संख्या में लोगों ने X और अन्य प्लेटफॉर्म पर इसी तरह की शिकायतें शेयर कीं, तब पता चला कि परेशानी सिर्फ एक-दो लोगों की नहीं, बल्कि बड़े स्तर पर आई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN