Home - X पर आए नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स, बच्चों के अकाउंट की निगरानी...

X पर आए नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स, बच्चों के अकाउंट की निगरानी कर सकेंगे माता-पिता; डिटेल

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

X प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सेफ्टी के लिए कुछ नए टूल्स लेकर आया है। इन टूल्स की मदद से, माता-पिता और अभिभावक अब प्लेटफॉर्म पर अपने बच्चों की एक्टिविटी पर ज्यादा पैनी नजर रख सकते हैं। पैरेंट्स को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी, चलिए डिटेल में बताते हैं…

X पर पैरेंट्स, बच्चों के नए फॉलोअर्स के लिए अपनी मंजूरी जरूरी कर सकते हैं, जिससे बच्चे का अकाउंट अपने आप प्राइवेट हो जाता है।

Elon Musk अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नए फीचर्स लेकर आया है, जो माता-पिता के बेहद काम आने वाले हैं। दरअसल, एक्स ने खासतौर से ऐसे परिवारों के लिए नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर पेश किए हैं, जिनके घरों में 13 से 17 साल के बच्चे (किशोर) हैं। इन टूल्स की मदद से, माता-पिता और अभिभावक अब प्लेटफॉर्म पर अपने बच्चों की एक्टिविटी पर ज्यादा नजर रख सकते हैं। हालांकि, बच्चों के पास अपने अकाउंट का पूरा मालिकाना हक बना रहता है। चलिए एक नजर डालते हैं एक्स पर आए नए फीचर्स से पैरेंट्स क्या-क्या कर सकते हैं…

x

एक्स पर नए पैरेंटल कंट्रोल्स फीचर्स

पैरेंटल कंट्रोल्स की मदद से माता-पिता या अभिभावक ये काम कर सकते हैं:

  • पैरेंट्स यह देख सकते हैं कि उनके बच्चे (किशोर) ने पिछले एक हफ्ते में एक्स पर कितना समय बिताया है और उसके लिए रोजाना की समय-सीमा (डेली लिमिट) तय कर सकते हैं।
  • पैरेंट्स नए फॉलोअर्स के लिए अपनी मंजूरी जरूरी कर सकते हैं, जिससे बच्चे का अकाउंट अपने आप प्राइवेट हो जाता है।
  • पैरेंट्स बच्चे की फीड (‘For You’ सुझाव और वीडियो) को सिर्फ उन्हीं अकाउंट्स तक सीमित रख सकते हैं जिन्हें वह पहले से फॉलो करता है।
  • पैरेंट्स कुछ खास शब्दों को ब्लॉक (फिल्टर) कर सकते हैं और संवेदनशील (आपत्तिजनक) फोटो या वीडियो को बंद कर सकते हैं।
  • पैरेंट्स ये तय कर सकते हैं कि बच्चे को कौन डायरेक्ट मैसेज (DM) भेज सकता है।
  • पैरेंट्स ये भी देख सकते हैं कि बच्चे ने किन अकाउंट्स से पर्सनल चैट की है (हालांकि, वे मैसेज के अंदर लिखी बातें नहीं पढ़ पाएंगे)।

एक माता-पिता या अभिभावक एक साथ 5 बच्चों (किशोरों) के अकाउंट की निगरानी कर सकते हैं, और एक बच्चा एक समय में केवल एक ही माता-पिता या अभिभावक के अकाउंट से जुड़ सकता है।

पैरेंट्स नहीं कर पाएंगे ये काम

निगरानी शुरू होने से पहले दोनों पक्षों (माता-पिता और बच्चे) की सहमति जरूरी है। सेटिंग्स में किया गया हर बदलाव रिकॉर्ड होता है और बच्चे को भी दिखाई देता है। माता-पिता या अभिभावक बच्चे के प्राइवेट मैसेज नहीं पढ़ सकते, न ही उनकी सर्च या देखने की हिस्ट्री (व्यूइंग हिस्ट्री) देख सकते हैं, न ही बच्चे के नाम से कोई पोस्ट कर सकते हैं और न ही सीधे उनके अकाउंट का इस्तेमाल (एक्सेस) कर सकते हैं।

एक्स के सेफ्टी हेड माइकल ओ’हर्लिही ने कहा “माता-पिता प्रैक्टिकल टूल्स चाहते हैं, और किशोरों को आगे बढ़ने के लिए आजादी मिलनी चाहिए। एक्स पर पैरेंटल कंट्रोल्स के साथ, परिवार अपने घर के हिसाब से नियम तय कर सकते हैं, जबकि किशोरों का अपने अकाउंट पर मालिकाना हक बना रहता है और वे हर बदलाव देख सकते हैं। यह संतुलन बनाना बेहद जरूरी है और यही हमारा मकसद था।”

हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि एक्स को बच्चों के लिए नहीं बनाया गया है और न ही उनके बीच इसका प्रचार किया जाता है (इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए उम्र कम से कम 13 साल, या कानून के अनुसार उससे ज्यादा होनी चाहिए), फिर भी कंपनी यहां मौजूद युवाओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखती है। उनके अकाउंट पहले से ही ‘प्रोटेक्टेड मोड’ (प्राइवेट) में रहते हैं, संवेदनशील सामग्री सीमित रहती है और उन्हें टारगेटेड विज्ञापन नहीं दिखाए जाते। नए पैरेंटल कंट्रोल्स इन पहले से मौजूद सुरक्षा सेटिंग्स के अलावा परिवारों को कुछ अतिरिक्त विकल्प देते हैं।

X का ट्वीट

SOURCE : LIVE HINDUSTAN