Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/07/1200x900/Armaan_and_Abhira_YRkkh_1780813692828_1780813698226_4e054439-4da8-4df9-93ea-c42e31181899.jpg

YRKKH Spoiler Alert: अरमान के अपना घर छोड़ने के बाद कुछ ऐसा होगा जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। वह अपनी याद्दाश्त खो बैठेगा और अपनी पत्नी और बच्चों तक को नहीं पहचान पाएगा।

YRKKH Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। शो के अपकमिंग एपिसोड में कहानी एक ऐसा मोड़ लेती दिखेगी, जिसके बाद कहना मुश्किल है कि चीजें किस तरह आगे बढ़ेंगी। दर्शक ये मानकर चल रहे थे कि शायद अरमान पौद्दार की मौत हो जाएगी और नया सीजन शुरू होगा। लेकिन मेकर्स ने एक अलग ही कार्ड खेल दिया है जिसमें बाद यह जानने के लिए फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर है कि कहानी किस दिशा में आगे बढ़ेगी।

पौद्दार हाउस छोड़ देगा अरमान

शो का नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है कि जिसमें दिखाया गया है कि परिवार में बेइज्जत होने के बाद अरमान एक बड़ा फैसला लेगा। पौद्दार परिवार सिर्फ अरमान की नीयत और उसके चरित्र पर सवाल नहीं उठाएगा, बल्कि उसके बच्चों और पत्नी अभिरा को भी सवालों के घेरे में खड़ा करेगा, इसके बाद अरमान पौद्दार अपना परिवार छोड़ देगा और अभिरा और बेटियों के साथ एक अलग घर में शिफ्ट हो जाएगा। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि इस घर में अभिरा, अरमान और बच्चे खुशी-खुशी रहने लगेंगे।

अरमान की चली जाएगी याद्दाश्त

स्पॉयलर वीडियो में अरमान और बच्चियों को मिलकर अभिरा का बर्थडे सेलिब्रेट करते दिखाया गया है। हालांकि कहानी में असली ट्विस्ट उसके कुछ वक्त बाद आता है। प्रोमो में दिखाया गया है कि एक दिन अरमान के सिर में तेज दर्द होता है। वह दरवाजे की तरफ जाएगा और जब अभिरा उससे पूछेगी कि वह ठीक तो है, तब वो होगा जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। अरमान अपनी पत्नी से कहेगा, ‘माफ कीजिए, लेकिन क्या मैं आपको जानता हूं?’ अरमान के मुंह से यह बात सुनते ही अभिरा और उसकी दोनों बच्चियों के चेहरे का रंग उड़ जाएगा।

अभिरा का है किस्मत से मुकाबला

अभिरा समझ जाएगी कि अरमान के सिर में हो रहा दर्द यूं ही नहीं था। इसकी वजह से अब उसकी जिंदगी में एक ऐसा तूफान आ गया है जिसका सामना करना अब उसके लिए आसान नहीं होगा। अरमान जब पलटकर रास्ते की तरफ जाने लगेगा तो अभिरा उसका हाथ थामकर उसे रोक लेगी। वह अरमान का हाथ थामकर मन ही मन कहेगी- जिस अंधेरे में किस्मत तुम्हें धकेल रही है, मैं वहां से तुम्हें निकाल कर रहूंगी। अब देखना यह है कि किस्मत के साथ जंग में यहां अभिरा जीतेगी या फिर उसकी तकदीर। आगे कहानी क्या मोड़ लेगी? शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN