Home BUSINESS NEWS HINDI Zerodha का ध्यान अब इस नए बिजनेस पर, सेबी के पास कर...

Zerodha का ध्यान अब इस नए बिजनेस पर, सेबी के पास कर दिया आवेदन

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Zerodha Updates: भारत के सबसे ब्रोकिंग कंपनी जेरोधो को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कंपनी सिक्योरिटीज एंड एक्सजेंड बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास मर्चेंट बैंकिंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। अगर सेबी की तरफ से मंजूरी मिलती है तो कंपनी इनवेस्टमेंट बैंकर्स की भूमिका में आएगी। जेरोधा कॉरपोरेट एडवाइजर ने 27 अप्रैल को सेबी के पास लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। सेबी के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार अभी मंजूरी नहीं मिली है। बता दें, अगर लाइसेंस की मंजूरी मिलती है तो यह जेरोधा के लिए यह मौजूदा ब्रोकिंग बिजनेस को विस्तार देने में सफल रहेगी।

क्या नया करने लगेगी कंपनी

सेबी से अप्रूवल मिलने के बाद जेरोधा आईपीओ, एफपीओ, राइट्स इश्यू के साथ-साथ अन्य कैपिटल मार्केट्स ट्रांजैक्सशन से जुड़ी सर्विसेज मैनेज करने लगेगी। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार जेरोधा के प्रवक्ता ने बताया, ‘हमने मर्चेंट बैंकिंग (कैटगरी – 01) के लिए एप्लीकेशन फाइल किया है। हमें क बार अप्रूवल मिल जाए इसके बाद हम बिजनेस प्लान के विषय में अधिक बात कर पाएंगे।’ बता दें, जेरोधा के अलावा अन्य 12 फर्म्स ने मर्चेंट बैंकिंग के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। इस लिस्ट में Societe general securities और InCred Capital ने भी आवेदन किया है।

देश में इस समय 246 मर्चेंट बैंकर्स

रेगुलेटर के अनुसार मौजूदा समय में देश में 246 मार्चेंट बैंकर्स ऑपरेट कर रहे हैं। 5 जून को Capri Global को मर्चेंट बैंकर्स का लाइसेंस मिला था। उसके बाद से अबतक एक भी कंपनी को यह सेबी ने अप्रूवल नहीं दिया है। बता दें, इस साल के शुरुआत में सेबी ने मर्चेंट बैंकर्स के फ्रेमवर्क को लेकर कई बदलाव किए थे। यह बदलाव सेबी की तरफ से कंपनी की वित्तीय स्थिति, गवर्नेंस को बेहतर बनाने के साथ-साथ निवेशकों को सुरक्षा देने के मकसद से किए गए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN