Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/04/1200x900/mika_singh_rakhi_sawant_10_04_1791080640423_F28S_1791080643787_lxs1_1c715604-eca5-48c3-b6a5-2fd68b2a7429_jI7J.pngसाल 2006 में मीका सिंह का नाम उस वक्त विवादों में आया था जब उन्होंने जबरन राखी सावंत को किस कर लिया था। उस विवाद के बारे में बात करते हुए अब मीका सिंह ने बोला है कि मेरे विवाद आप देखोगे कि रिपीट नहीं होते हैं।
साल 2006 में सिंगर और रैपर मीका सिंह ने राखी सावंत को जबरदस्ती किस किया था। मीका सिंह की ये हरकत उस वक्त काफी चर्चा में आई थी। अब सिंगर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में उस विवाद को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि मेरे विवाद रिपीट नहीं होते हैं। अगर मैंने किसी को एक बार पप्पी ले ली तो 10 बार नहीं लूंगा।
राखी सावंत संग किसिंग विवाद पर क्या बोले मीका सिंह?
टाइम्स नाउ के साथ खास बातचीत में मीका सिंह से उनके विवादों को लेकर बात हुई। उन्होंने कहा- आप देखोगे, मेरे विवाद कभी रिपीट (दोहराते) नहीं होते हैं। अगर मैंने किसी को एक बार पप्पी ले ली तो मैं 10 बार नहीं लूंगा।
ये भी पढ़ें: ‘पति चोर’, ‘गोल्ड डिगर’, राखी सावंत का कोमल रानी पर फूटा गुस्सा, बोलीं- मैं सुनीता नहीं हूं…
मीका बोले- विवादों के बाद भी मैं नंबर 1
मीका के इस बयान के बाद मीका से पूछा गया तो वो पप्पी आपने विवाद खड़ा करने के लिए किया था? इस पर मीका सिंह ने कहा कि उस वक्त वो बच्चे थे, उन्हें अक्ल नहीं थी। इसके बाद अपने विवादों के बारे में बात करते हुए मीका सिंह ने कहा- देखो, इतने विवादों के बाद भी मैं नंबर 1 हूं तो और क्या चाहिए?
विवादों को दिल पर नहीं लेते मीका सिंह
मीका सिंह ने कहा- अनंत अंबानी की शादी में मैं अपना परफॉर्म कर रहा हूं। अगर देखा जाए जैसे एक मेरे दोस्त हैं बेचारे नाराज हो जाएंगे। उनका नाम है अमन वर्मा। उनका छोटा सा विवाद था, उसको बहुत दिल पर ले लिया था।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ वाली फिल्म प्रमोट की, पर बॉर्डर 2 नहीं! मीका सिंह ने दिलजीत पर उठाया सवाल
मीका सिंह ने कहा- मेरा मानना है कि विवाद अगर हो रहा है, तो मान लो भगवान ने एक बार आपका मुंह काला करना ही है। ये लिखी है। या तो लोग बीमार होते हैं या कुछ न कुछ होता ही है।
मीका बोले- राखी ने शुरू किया था वो किसिंग विवाद
मीका से पूछा गया तो आपने वो राखी सावंत विवाद के साथ शुरुआत की थी? इस पर मीका ने कहा कि राखी सावंत ने वो विवाद शुरू किया था, लेकिन आज वो दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। मीका सिंह ने बताया कि उनकी राखी सावंत से रोज बात होती है।
राखी सावंत से रोज होती है मीका सिंह की बात
मीका ने कहा कि वो राखी सावंत के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने कहा- जिस तरह से उसने इतने साल गुजारे हैं। आज बिग बॉस में कोई भी जीतता है, दूसरे साल लोग उसे भूल जाते हैं। पर एक लड़की है जिसे पूरा हिंदुस्तान जानता है, आप उससे नफरत कर सकते हैं, प्यार कर सकते हैं, लेकिन उसे नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। वो मुझे बहुत बोलती है कि मीका पाजी आपको मेरी वजह से बहुत फायदा हुआ है, लेकिन मैं नहीं बोलूंगा कि राखी मेरी वजह से आपको फायदा हुआ है। क्योंकि वो उसकी एक क्वालिटी है, जैसे ही कैमरा ऑन होता है वो छा जाती है।”
समय रैना के बारे में क्या बोले मीका सिंह
मीका ने आगे कहा- मेरा छोटा भाई है समय रैना जो कि आज देश में सबसे पॉपुलर चल रहा है. वो सिर्फ राखी को फॉलो करता है इंस्टा पर। मीका ने कहा कि वो हाल ही में उनके फैन हुए हैं क्योंकि वो गिटार बहुत अच्छा बजाता है। वो बहुत ही बढ़िया गिटार बजाता है।
जब समय रैना ने किया मीका सिंह को वीडियो कॉल
मीका ने कहा कि उन्होंने समय को मैसेज किया था कि उन्हें कॉमेडियन का काम और शो नहीं पसंद हैं, लेकिन वो गिटार बहुत अच्छा बजाते हैं। इस मैसेज के बाद समय रैना ने मीका सिंह को फेस टाइम किया और गिटार बजाकर सुनाई।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




