Home rss business hindi अबु धाबी कंपनी IHC की नजर इस बैंक पर, हिस्सेदारी खरीदने की...

अबु धाबी कंपनी IHC की नजर इस बैंक पर, हिस्सेदारी खरीदने की चर्चा; आज 9% चढ़ा स्टॉक

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Bandhan Bank Share: बंधन बैंक के शेयरों की कीमतों में आज मगंलवार को 9 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है
  • उछाल के पीछे की वजह अबु धाबी की एक कंपनी है
  • रिपोर्ट के अनुसार यह कंपनी हिस्सा खरीदना चाह रही है

Bandhan Bank Share: आज मंगलवार को बंधन बैंक के शेयरों की कीमतों में 9 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली। इस उछाल के पीछे की वजह एक नई खबर को माना जा रहा है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अबु धाबी के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर और उप प्रशासक तहनून बिन जायद अल नाहयान की इनवेस्टमेंट कंपनी IHC की नजर बंधन बैंक के प्रमोटर बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (BFSL) में हिस्सेदारी खरीदने पर है। दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरुआती चरण में है। बता दें, BFSL की बंधन बैंक में एक तिहाई से ज्यादा की हिस्सेदारी है।

आज मंगलवार को बंधन बैंक के शेयर 161.80 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 9 प्रतिशत से अधिक की उछाल के बाद 171.55 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

पुराने निवेशकों को हिस्सेदारी बेचने का मौका

BFSL अपने पुराने निवेशकों के लिए एग्जिट का मौका तलाश रहा है। रिपोर्ट के अनुसार बंधन के फाउंडर चंद्र शेखर घोष इस समय जेफरिज के साथ 25 से 32 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए रणनीतिक निवेशक की खोज में लगे हुए हैं।

यह दो निवेशक बाहर निकलने की कोशिश में

GIC और IFC के पास बीएफएसएल में मिलाकर 30 प्रतिशत हिस्सा है। इन दोनों का निवेश लगभग एक दशक पुराना है। अब यह दोनों इनवेस्टमेंट कंपनी एग्जिट करना चाह रही हैं। ऐसे में अगर यह डील फाइनल होती है तो इन दोनों निवेशकों के पास निकासी का बेहतर मौका मिलेगा। बता दें, Sidbi की कुल हिस्सेदारी 8.1 प्रतिशत, फाइनेंशियल इनक्लूजन और नॉर्थ ईस्ट फाइनेंशियल इनक्लूजन ट्रस्ट के पास 40.70 प्रतिशत हिस्सा है। बंधन एप्लॉयी वेलफेयर ट्रस्ट के पास 14.60 प्रतिशत हिस्सा है।

बंधन की शुरुआत 2001 में हुई थी। 2015 में यह पूरी तरह से प्राइवेट कंपनी बन गई। मौजूदा समय में यह देश की सबसे बड़े माइक्रोफाइनेंस लोन देने वाली संस्थाओं में से एक है। जून 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार बैंक का भारत में लोन बुक 30,000 करोड़ रुपये का था।

बंधन बैंक के शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?

2026 में इस बैंक के शेयरों की कीमतों में 17 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में स्टॉक 0.62 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। हालांकि, इसके बाद दो साल में कंपनी के शेयरों का दाम 19 प्रतिशत और तीन साल में 29 प्रतिशत गिरा है। 5 साल में स्टॉक की कीमतों में 48 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN