Home rss business hindi अभी से ही ₹170 प्रीमियम पर पहुंच गया GMP, खुलने वाला है...

अभी से ही ₹170 प्रीमियम पर पहुंच गया GMP, खुलने वाला है देश का सबसे बड़ा IPO!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • कंपनी 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले हफ्ते में सेबी के पास IPO से जुड़े फाइनल डॉक्यूमेंट्स जमा कर सकती है
  • जियो प्लेटफॉर्म्स ने शेयर की कीमत यानी प्राइस बैंड की आधिकारिक घोषणा नहीं की है
  • हालांकि, बाजार में एक शेयर की कीमत करीब 1,300 रुपये से 1,450 रुपये के बीच रहने की चर्चा है

Jio Platforms IPO: अगर आप इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ (IPO) में निवेश करने का मौका तलाश रहे हैं, तो अक्टूबर का महीना आपके लिए काफी अहम हो सकता है। दरअसल, इस महीने अक्टूबर में मुकेश अंबानी की कंपनी का IPO लॉन्च हो रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ निवेश के लिए खुलने वाला है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो यह भारत के सबसे बड़े IPO में से एक हो सकता है। इधर, खुलने से पहले ही जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर ग्रे मार्केट में जबरदस्त डिमांड है। आईपीओवॉच.इन के मुताबिक, आज बुधवार, 7 अक्टूबर को कंपनी का GMP यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम करीब 170 रुपये पर पहुंच गया था। बता दें कि GMP एक अनऑफिशियल संकेत है और इससे शेयर की लिस्टिंग कीमत की गारंटी नहीं मिलती।

क्या है संभावित प्राइस बैंड

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले हफ्ते में सेबी के पास IPO से जुड़े फाइनल डॉक्यूमेंट्स जमा कर सकती है। जियो प्लेटफॉर्म्स ने शेयर की कीमत यानी प्राइस बैंड की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, बाजार में एक शेयर की कीमत करीब 1,300 रुपये से 1,450 रुपये के बीच रहने की चर्चा है। लेकिन यह सिर्फ अनुमान है। असली प्राइस बैंड और IPO से जुड़ी बाकी जानकारी कंपनी के फाइनल डॉक्यूमेंट में ही साफ होगी।

कब तक खुलेगा IPO

IPO कब खुलेगा, इसे लेकर भी एक संभावित तारीख सामने आई है। PTI की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, जियो का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुल सकता है और इसके शेयर 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। हालांकि, इन तारीखों पर फाइनल मुहर अभी नहीं लगी है। IPO के जरिए कंपनी करीब 27 करोड़ नए शेयर जारी कर सकती है और इससे लगभग 32 हजार करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है। इन पैसों का बड़ा हिस्सा करीब 27,500 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों को होगा फायदा!

जियो आईपीओ में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर रखने वाले निवेशकों के लिए भी खास कोटा हो सकता है। कंपनी के डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, जिस रिकॉर्ड डेट पर आपके डीमैट अकाउंट में कम से कम एक रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर होगा, आप शेयरहोल्डर कोटा के तहत आईपीओ में आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं हुई है। कंपनी के कारोबार की बात करें तो FY26 में जियो प्लेटफॉर्म्स का मुनाफा 15 फीसदी बढ़कर 30,053 करोड़ रुपये हो गया, जबकि कंपनी की कमाई 14.5 फीसदी बढ़कर 1,46,885 करोड़ रुपये पहुंच गई। हालांकि, कंपनी के सामने नेटवर्क, स्पेक्ट्रम और टेलीकॉम लाइसेंस से जुड़े कुछ जोखिम भी हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN