Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अरबाज खान को क्यों आया गुस्सा? सलमान खान से जुड़े इस सवाल...

अरबाज खान को क्यों आया गुस्सा? सलमान खान से जुड़े इस सवाल पर भड़के एक्टर

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/03/1200x900/Arbaz_1791026632243_cdon_1791026635799_LbbM_da5d9577-e84c-4dfb-aa64-16b4c14b6f77_zuDb.jpg

एक इवेंट में जब फोटोग्राफर में सलमान खान से जुड़ा एक सवाल अरबाज खान से पूछ दिया, तो वह नाराज हो गए और प्रेस मीट ही छोड़ दी।

बॉलीवुड एक्टर-फिल्ममेकर अरबाज खान से हाल ही में जब सलमान खान से जुड़ा एक सवाल किया गया, तो वह नाराज हो गए और वहां से चलते बने। घटना ‘वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल’ के एक इवेंट की है जहां पर अरबाज खान भी मौजूद थे। मीडिया एक्टर से सवाल-जवाब कर रही थी और यहीं पर एक फोटोग्राफर ने ‘दबंग’ फेम एक्टर से कुछ ऐसा सवाल कर दिया जिसकी वजह से वह थोड़े असहज और नाराज भी हो गए। बाद में जब अन्य मीडियाकर्मियों से वजह जाननी चाही तो अरबाज ने यह भी बताया कि उनकी नाराजगी की वजह क्या रही थी। अब इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अपने रिएक्शन्स भी दे रहे हैं।

प्रेस मीट के दौरान क्या हुआ था?

अरबाज खान मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे, इसी बीच एक फोटोग्राफर ने पूछा- अरबाज सर जिस तरह सलमान सर ने ट्रोल्स के खिलाफ…। इससे पहले कि फोटोग्राफर अपनी बात पूरी कर पाती, अरबाज खान “एक्सक्यूज मी, थैंक्यू.. थैंक्यू सो मच” कहते हुए वहां से निकल गए। अरबाज खान ने पोडियम छोड़ दिया और स्टेज की दूसरी तरफ चले गए। हालांकि मीडिया ने अरबाज को आवाज देना और उनके सवालों के जवाब मांगना जारी रखा। इस दौरान उनकी नाराजगी की वजह पूछने पर अरबाज ने कहा, “जूलरी से संबंधित था क्या? आज के इवेंट से जुड़ा था क्या वह सवाल?” फोटोग्राफर ने कहा- नहीं सर।

वीडियो पर पब्लिक का रिएक्शन

अरबाज खान ने उस फोटोग्राफर से थैंक्यू कहा और फिर आगे बढ़ गए। कहीं न कहीं वह यह अहसास दिलाना चाह रहे थे कि जर्नलिस्ट गलत जगह पर गलत सवाल पूछ रही थी। बात कमेंट सेक्शन की करें तो एक यूजर ने लिखा- वह सही कह रहा है। कई बार लोग लिमिट क्रॉस कर जाते हैं। वहीं दूसरे ने कहा- सही किया अरबाज ने। किसी ने लिखा- बहुत बढ़िया किया। तो किसी ने कमेंट किया- कितनी बेवकूफ है। कुछ भी पूछने लग जाते हैं। फिर अरबाज से सलमान खान का सवाल क्यों पूछ रहे हैं। इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने वीडियो पर किए हैं।

क्या था सलमान वाला मामला?

मालूम हो कि पिछले दिनों सलमान खान ने बिग बॉस 20 में ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था। उनके लुक्स से लेकर एक्ट्रेस को बॉडी शेम करने तक और गलत एंगल से एक्ट्रेसेज की तस्वीरें खींचने से लेकर पोस्ट पर घटिया कमेंट करने तक सलमान ने हर बात पर सोशल मीडिया यूजर्स और पापाराजी को घेरा। सलमान खान के इस स्टैंड की बॉलीवुड में जमकर तारीफ हुई थी। माना जा रहा है कि फोटोग्राफर अरबाज खान से भी यही सवाल करना चाह रही थी, लेकिन अरबाज का मूड खराब होने के चलते, या फिर गलत जगह पर गलत सवाल पूछने के चलते उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने प्रेस मीट ही छोड़ दी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN