Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अरिजीत सिंह ने किया काजी तौकीर का सपोर्ट, लिखा- जिंदगी में पहली...

अरिजीत सिंह ने किया काजी तौकीर का सपोर्ट, लिखा- जिंदगी में पहली बार बिग बॉस देखूंगा क्योंकि…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/09/1200x900/Arijit_and_Qazi_1788951305816_4c8ffe75-46ff-412f-90ef-a04b6666f813_1788951309349_7239a41d-6ec0-405d-8416-90f959e24f73_06352f82-dd9e-45ac-a331-8e8aa50f6bbb_cb51f35f-71ae-45e0-9baa-41c7cb9ca6b0.jpg

Bigg Boss 20: काजी तौकीर को लीजेंडरी सिंगर अरिजीत सिंह का सपोर्ट मिल गया है। अरिजीत ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि वह जिंदगी में पहली बार सलमान खान का शो देखेंगे।

बिग बॉस 20 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक काजी तौकीर को लीजेंडरी सिंगर अरिजीत सिंह का सपोर्ट मिल गया है। अरिजीत सिंह ने अपनी X पोस्ट में लिखा है कि वह सिर्फ काजी तौकीर की वजह से जिंदगी में पहली सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस देखने वाले हैं। कम लोगों को मालूम है कि जिस रियलिटी शो में काजी विनर बने थे, उसी में अरिजीत सिंह छठवीं पोजिशन पर रहते हुए बाहर हो गए थे। मालूम हो कि सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 की शुरुआत से ही काजी तौकीर चर्चा में बने हुए हैं।

बिग बॉस हाउस में कर रहे हैं एक्टिंग

कई चार्टबस्टर हिट गाने गा चुके काजी को उस दौर की ऑडियंस तो जानती है, लेकिन नई जेनरेशन के लिए शायद वह उतना चर्चित नाम नहीं हैं। बिग बॉस 20 में काजी शुरू में अपनी हरकतों के जरिए सुर्खियां बटोरते रहे, लेकिन अब एक हालिया प्रोमो वीडियो में उन्होंने साफ कर दिया है कि वह बिग बॉस हाउस में जो कुछ भी कर रहे हैं, वह महज उनका अभिनय है। वह अपनी रियल पर्सनैलिटी छिपाते हुए इस गेम में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

काजी को मिला अरिजीत का सपोर्ट

सबके सामने खुद को नासमझ दिखाकर काजी इस गेम में कितना आगे बढ़ पाएंगे यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन इस बीच अरिजीत जैसे सुपरस्टार सिंगर का सपोर्ट मिलना कोई छोटी बात नहीं है। अरिजीत की वजह से काजी को और भी लोग सपोर्ट करने लगें तो कोई हैरत नहीं। अरिजीत सिंह ने अपने प्राइवेट अकाउंट से X पर लिखा, “मुझे अपनी जिंदगी में पहली बार बिग बॉस देखना पड़ेगा, क्योंकि अपना रॉकस्टार काजी है उधर।” अरिजीत को काजी का सपोर्ट करना उनके फैंस को खूब भा रहा है।

फूली नहीं समा रही है ऑडियंस

जब बिग बॉस की खबरें साझा करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बिग बॉस तक ने अपनी पोस्ट में यह जानकारी दी तो कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- देखा, काजी एक रॉकस्टार है। काबिल लोग तारीफ करेंगे और बेकार लोग इनसिक्योर होकर कुढ़ेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- बिग बॉस हाउस में अभी काजी इकलौता है जो कि ऑडियंस को इंगेज रखे हुए है। इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने इस पर किए हैं। बता दें कि काजी तौकीर वह कश्मीर के श्रीनगर के रहने वाले हैं। साल 2005 के वह रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ के विनर बनकर देशभर में लोकप्रिय हुए थे।

काजी और अरिजीत का कनेक्शन

साल 2005 में आए रियलिटी टीवी शो ‘फेम गुरुकुल’ के जरिए काजी को दुनिया भर में फेम मिला। आज के दौर के सबसे बड़े प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह को काजी ने इस रियलिटी शो में वोटिंग के मामले में पीछे छोड़ दिया था। उस सीजन में अरिजीत छठे नंबर पर रहे थे, जबकि काजी ने जनता के भरपूर वोट पाकर जीत हासिल की थी। ‘फेम गुरुकुल’ में उनकी ऐतिहासिक जीत के बाद, भारत के राष्ट्रपति ने उन्हें ‘कश्मीर का हीरो’ कहकर सराहा था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN