Home मनोरंजन समाचार अल्फा का रिव्यू दे सकता है झटका; तरण आदर्श ने बताई कमियां...

अल्फा का रिव्यू दे सकता है झटका; तरण आदर्श ने बताई कमियां और खूबियां, चेक करें रेटिंग

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/03/1200x900/Alpha_REVIEW_1783066006321_1783066006480_b3716240-8f0e-4929-b014-209e07c8380e.jpg

अल्फा फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड वाली फिल्म है। मूवी के रुझान सोशल मीडिया पर आने लगे हैं और ये कुछ खास नहीं हैं।

वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की मच अवेटेड फिल्म अल्फा के ट्विटर रिव्यूज आने लगे हैं। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने फिल्म के बारे में डिटेल में लिखा है और इसे स्पाई यूनिवर्स की सबसे कमजोर फिल्म बताया है। तरण को फिल्म की राइटिंग इसकी बड़ी कमी लगी। तरण आदर्श ने अपने रिव्यू में अल्फा की कमियां और खामियां लिखी हैं। साथ ही यह भी कहा है कि दर्शकों को धुरंधर के दोनों पार्ट जरूर याद आएंगे।

वाईआरएफ ने किया निराश

तरण आदर्श लिखते हैं, अल्फा वीक, रेटिंग *1/2

वाईआरएफ यूनिवर्स की सबसे वीक फिल्म। बढ़िया एक्शन सेट पीसेज, स्टनिंग विजुअल्स और कुछ ठीक से एग्जिक्यूट हुए सीक्वेंस लेकिन राइटिंग जरा भी कनेक्ट नहीं करती। अपॉर्च्युनिटी बेकार गई। जब आप ऑडिटोरियम में अल्फा देखने जाते हो तो धुरंधर के दोनों पार्ट साथ लेकर जाना असंभव है। उन फिल्मों ने देशभक्ति में सराबोर स्पाई थ्रिलर्स को नया बेंचमार्क दिया है। अल्फा YRF का वही पुराना ग्लॉस, ग्लैमर और हाई ऑक्टेन एक्शन का टेम्प्लेट फॉलो करती है पर देशभक्ति का इमोशन इसका सबसे मजबूत पिलर होना चाहिए था जो कि एकदम मिसिंग है, जबकि इसमें पाकिस्तान एंगल भी है।

कैसा है एक्टर्स का काम

डायरेक्टर शिव रवैल का एक इंट्रेस्टिंग कॉन्सेप्ट है लेकिन एग्जिक्यूशन कुछ ज्यादा वेस्टर्न लग रहा है। इमोशंस नहीं है ना ही कोई इससे खुद को जोड़ पा रहा है। आलिया भट्ट ने बहुत मेहनत की है लेकिन इस रोल के लिए फिट नहीं लग रहीं। शरवरी फीकी लग रही हैं। अनिल कपूर और बॉबी देओल ने अपने रोल के हिसाब से ठीक परफॉर्मेंस दी है। रितिक रोशन का कैमियो जबरदस्ती का लग रहा है और जादू नहीं चला पाया।

नहीं है इमोशनल कनेक्ट

फाइनल वर्ड? वाईआरएफ को वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स को रीसेट और रीबूट करना होगा और इसमें विश्वसनीयता, इमोशनल कनेक्ट और रिलेटेबिलिटी लानी होगी ताकि दर्ख ऐसी फिल्मों से जुड़ सकें।

क्रिंज लगी फिल्म

एक्स पर फिल्म क्रिटिक सुमित कडेल ने भी अल्फा का रिव्यू लिखा है। उन्होंने इसे एक स्टार दिया है। लिखा है कि यह स्पाई यूनिवर्स का क्रिंज फेस्ट है। सुमित ने गुस्सा जताया है कि वाईआरएफ ने अपनी पुरानी फिल्मों की तरह इस फिल्म में फिर वही दोहराया है। एक आर्मी अफसर को मेन विलन बना दिया जो अपने देश के खिलाफ हो जाता है। इसको हमजा अली मजारी से इंस्पायर्ड एक भयानक ट्विस्ट भी दिया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि अल्फा ने इंडियन आर्मी के इंटेलिजेंस का मजाक उड़ाया है। यह आर्मी वालों को अच्छा नहीं लगेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN