Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार आ गई ‘रामायण’ के ट्रेलर-2 की रिलीज डेट, लोग बोले- वीडियो गेम...

आ गई ‘रामायण’ के ट्रेलर-2 की रिलीज डेट, लोग बोले- वीडियो गेम जैसा क्यों लग रहा है?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/14/1200x900/Ramayana_Trailer_2_Release_1791993019513_h9Hf_1791993026902_qh8x_2fcf1751-560c-4a7f-9898-da5041d30a58_orgJ.jpg

रामायण के दूसरे ट्रेलर की आ गई रिलीज डेट। दशहरे से पहले मेकर्स ने कर दिया यह बड़ा ऐलान

रणबीर कपूर और सई पल्लवी स्टारर मेगा बजट मूवी ‘रामायण – पार्ट वन’ का दूसरा ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला ट्रेलर बहुत धमाकेदार था और इसने दुनिया भर में इस फिल्म को लेकर चर्चा शुरू कर दी थी। अब फिल्म की रिलीज से बस कुछ दिन पहले मेकर्स इसका ट्रेलर-2 रिलीज करने जा रहे हैं। रामायण के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट करके मेकर्स ने ऑडियंस को इस बारे में बताया है। मेकर्स ने लिखा- ट्रेलर कल आएगा। ‘रामायण – द राइज ऑफ द लीजेंड’ की विशाल दुनिया से आपका परिचय करवाने जा रहे हैं।

प्रोमो वीडियो में क्या दिखाया गया?

जो छोटा सा वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए मेकर्स ने रामायण के ट्रेलर-2 का ऐलान किया है। इसमें रणबीर कपूर को राम के अवतार में एक विशाल असुर पर बाण चलाते देखा जा सकता है। ट्रेलर में प्रभु श्रीराम के अवतार में रणबीर कपूर को एक विशाल दैत्य का अंत करते देखा जा सकता है। फिल्म सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर एक बार फिर गजब के VFX वर्क और कमाल के डायरेक्शन की झलक दे रहा है। मिनटों में यह क्लिप वायरल हो गया है और कमेंट सेक्शन में लोग अपनी राय दे रहे हैं।

लोग बोले- वीडियो गेम जैसा क्यों…

किसी ने कहा कि यह उन्हें किसी वीडियो गेम जैसा लग रहा है तो किसी ने लिखा है कि किताब को उसके कवर से जज मत करो। एक शख्स ने कमेंट किया- फिल्म में इतने कमाल के सीन होने के बावजूद आपको अनाउंसमेंट के लिए सबसे बेकार वाला ही डालना जरूरी था? एक फॉलोअर ने लिखा- क्यों आप लोग बार-बार वीडियो क्लिप अपलोड करके सारे एक्साइटमेंट पर पानी फेर रहे हो। किसी ने लिखा कि यह वीडियो गेम जैसी वाइब दे रहा है, तो किसी ने कहा कि फिक्र मत करो, कल जब ट्रेलर आएगा तो यह ऐसा नहीं दिखेगा।

दशहरे से पहले किया बड़ा ऐलान

मालूम हो कि नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन और नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के प्रमोशन पर मेकर्स ने पैसा पानी की तरह बहाया है। तकरीबन 4 हजार करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म के दूसरे ट्रेलर की रिलीज से पहले एक अन्य पोस्ट में मेकर्स ने लिखा, “जब हमने रामायण बनाने की शुरुआत की थी, तब से ही हमारा एक सपना रहा है- भारत की महानतम गाथाओं में से एक को पूरी दुनिया तक पहुंचाना। कल हमारा वह सपना साकार होने की दिशा में एक और बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। सोनी पिक्चर्स, रामायण के लिए अपने अंतर्राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत करने जा रहा है।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN