Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Dividend Stock: इस हफ्ते शेयर बाजार में 5 ऐसी कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी जो निवेशकों को मोटा लाभांश दे रही हैं
- इसमें से Chennai Petroleum Corporation Ltd की तरफ से एक शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड दिया जा रहा है
Dividend Stock: शेयर बाजार में इस हफ्ते कई कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। इन कंपनियों में 5 ऐसी कंपनियां हैं जो 9 रुपये या उससे अधिक का डिविडेंड दे रही हैं। आइए एक-एक करके जानते हैं इन कंपनियों के विषय में …
1-Hexaware Technologies Ltd
कंपनी के शेयर इस साल दूसरी बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रहे हैं। कंपनी ने 20 अक्टूबर को शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि 1 शेयर पर 9.50 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 26 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। बता दें, बीते 6 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 27 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
2-L&T Technology Services Ltd
पिछले 6 महीने में इस कंपनी के शेयरों का दाम 13 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी शेयर बाजारों में 27 अक्टूबर को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि एक शेयर पर 20 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को मिलेगा। इससे पहले मई के महीने में इस कंपनी ने हर एक शेयर पर 40 रुपये का डिविडेंड दिया था।
3-Cyient Ltd
शेयर बाजारों में कंपनी 28 अक्टूबर को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। इस कंपनी ने निवेशकों को एक शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। बीते 6 महीने में Cyient Ltd के शेयरों का दाम 31 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर स्टॉक की कीमत 7.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 1229.25 रुपये था।
4- CRISIL Ltd
29 अक्टूबर को शेयर बाजार में कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। इस कंपनी की तरफ से योग्य निवेशकों को 17 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। इससे पहले कंपनी इसी साल जुलाई के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड मिला था। बता दें, बीते 6 महीने में इस स्टॉक की कीमतों में 9 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।
5- Chennai Petroleum Corporation Ltd
यह कंपनी 30 अक्टूबर को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। इस कंपनी ने निवेशकों को एक शेयर पर इस बार 25 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। बीते 6 महीने में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 38 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




