Source :- LIVE HINDUSTAN
OPPO ने हाल ही में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 अपडेट पेश किया है। यह अपडेट Realme और OnePlus के ढेर सारे फोन्स में भी आएगा। यहां हम ऐसे 90 फोन्स की लिस्ट बता रहे हैं, जिन्हें यह अपडेट मिलने वाला है। देखें लिस्ट में आपके फोन का नाम है या नहीं…
अगर आप भी OPPO, OnePlus या फिर Realme का फोन चला रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। हाल ही में ओप्पो ने Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 स्किन को पेश किया है। यह पूरे सिस्टम में कई जरूरी अपग्रेड लाता है, जिसमें खास फोकस नए फ्लूइड डिजाइन और एआई प्रोडक्टिविटी पर है। कंपनी लगभग 90 फोन्स को ColorOS 17 में अपग्रेड करने की योजना बना रही है। लिस्ट काफी बड़ी है, और इसका एक कारण यह है कि वनप्लस और रियलमी फोन्स को भी सभी क्षेत्रों में समान अपडेट प्राप्त होगा। ColorOS 17 अपडेट आपके डिवाइस तक पहुंचेगा या नहीं और अगर पहुंचेगा तो कब, यहां इसकी जानकारी दी गई है। नीचे लिस्ट में देखें आपके फोन का नाम है या नहीं…
ColorOS 17 अपडेट रोलआउट टाइमलाइन
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, ओप्पो ने चीन के लिए ColorOS 17 अपडेट रोडमैप की घोषणा की है। अभी तक कोई वैश्विक या भारत के लिए स्पेसिफिक टाइमलाइन की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इसे आने में भी अब ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए। नीचे दिया गया अपडेट रोडमैप केवल चीन पर लागू होता है।
8 अक्टूबर से:
– OPPO Find N6, Find N6 Satellite Edition
– OPPO Find X9 Ultra, Find X9 Ultra Satellite Edition, Find X9s Pro, Find X9 Pro, Find X9 Pro Satellite Edition, Find X9
– OnePlus 15, OnePlus 15T
– Realme GT 8 Pro, GT 8 Pro Aston Martin F1 Limited Edition
16 अक्टूबर से:
– OPPO Find N5, Find N5 Satellite Edition
– OPPO Find X8 Ultra, Find X8 Ultra Satellite Edition, Find X8s+, Find X8s, Find X8 Pro, Find X8 Pro Satellite Edition, Find X8
– OPPO Pad 5 Pro, Pad Mini, Pad Mini Soft Light Edition
– OnePlus 13, OnePlus 13T
– OnePlus Pad 3 Pro
– Realme GT7 Pro, GT7 Pro Racing Edition
– Realme GT8
– Realme Neo8
20 अक्टूबर से:
– OPPO Watch X3, Watch X3 Mini
– OnePlus Ace 6, Ace 6 Ultra, Ace 6T, Ace 6T Genshin Impact Edition
22 अक्टूबर से:
– OPPO Reno 16 Pro, Reno 16
30 अक्टूबर से:
– OPPO Watch X2, Watch X2 Mini
26 नवंबर से:
– OPPO Find N3, Find N3 Collector’s Edition, Find N3 Flip
– OPPO Find X7 Ultra, Find X7 Ultra Satellite Edition, Find X7
– OPPO Reno 15 Pro, Reno 15, Reno 15c
– OPPO Reno 14 Pro, Reno 14
– OPPO K15 Pro+, K15 Pro, K15
– OPPO Pad 6, Pad 6 Soft Light Edition
– OPPO Pad 5, Pad 5 Soft Light Edition
– OPPO Pad 4
– OPPO Watch S
– OnePlus 12
– OnePlus Ace 5 Pro, Ace 5, Ace 5 Ultra, Ace 5 Racing Edition
– OnePlus Turbo 6V, Turbo 6
– OnePlus Pad 2 Pro, OnePlus Pad 2
– Realme Neo7, Neo7 Bad – Neo7 Turbo, Neo7 SE
– Realme 15 Pro, Realme 15, Realme 15T
26 दिसंबर से:
– OnePlus 11, OnePlus 11 Jupiter Rock Edition
– OnePlus Ace 3 Pro, Ace 3 Genshin Impact Edition, Ace 3V
– OnePlus Turbo 6X Pro, Turbo 6X
– OnePlus Pad Pro, OnePlus Pad
– Realme GT 6, GT Neo6, GT Neo6 SE
– Realme Neo7x
– Realme 14 Pro+, Realme 14 Pro, Realme 14
– Realme V70, Realme V70s
हालांकि यह शेड्यूल सिर्फ चीन के लिए है, लेकिन ColorOS 17 का ग्लोबल रोलआउट भी शायद इसी क्रम में होगा। रोलआउट की तारीखों की बात करें तो, ग्लोबल मॉडल को आमतौर पर चीनी मॉडल के कुछ हफ्ते बाद अपडेट मिलता है। उम्मीद है कि OPPO जल्द ही ग्लोबल रोलआउट प्लान की घोषणा करेगा, शायद इसी महीने के आखिर में।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




