Home rss business hindi इस राज्य ने दो बकाया DA जारी करने का दिया आदेश, एरियर...

इस राज्य ने दो बकाया DA जारी करने का दिया आदेश, एरियर को लेकर क्या हुआ फैसला?

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • DA hike News: इस राज्य के कर्मचारियों को दो बकाया डीए मिलने जा रहा है
  • तेलंगाना सरकार के कैबिनेट ने इसका अप्रूवल दे दिया है

DA hike News: तेलंगाना के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। राज्य की रेवंत रेड्डी की अगुवाई वाली सरकार ने महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की दो बताया किस्तों को जारी करने का अप्रूवल दे दिया है। द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार रेवन्यू, हाउसिंग और सूचना मंत्री श्रीनिवास रेड्डी ने इसकी जानकारी दी है। मंत्री ने कहा कि इन दो बकाया DA को जारी करने से राज्य सरकार पर सालाना 2500 करोड़ रुपये को बोझ बढ़ेगा। हालांकि, इसके बाद भी तेलंगाना की सरकार ने इसके अप्रूवल पर मुहर लगाई है। मंत्री ने बताया है कि हाल ही में राज्य के कर्मचारी संगठनों को इसका वादा किया गया था।

कब मिलेगा बकाया एरियर

कैबिनेट बैठक के बाद सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि दो बकाया डीए और 2024 से एरियर का भुगतान तुरंत किया जाएगा। वहीं, बाकि बचे हुए एरियर का भुगतान को लेकर कोई तय समय सीमा नहीं बताई गई है।

केंद्रीय कर्मचारियों को भी डीए ऐलान का इंतजार (DA Updates)

सेंट्रल गवर्नमेंट की तरफ से साल भर में दो बार महंगाई भत्ता दिया जाता है। एक बार जनवरी दूसरी बार जुलाई में इसका पेमेंट किया जाता है। जनवरी के डीए का ऐलान इस बार केंद्र सरकार ने अप्रैल में किया था। जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 60 प्रतिशत पहुंच गया। अब जुलाई के DA का इंतजार कर्मचारी कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि दशहरा से दिवाली के बीच महंगाई भत्ते का ऐलान हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार 3 से 4 प्रतिशत तक डीए बढ़ने की संभावना है। हालांकि, आधिकारिक ऐलान केंद्र सरकार ने अबतक नहीं किया है।

बोनस का भी इंतजार

पिछले दिनों पोस्टल डिपार्टमेंट के कर्मचारियों के संगठनों ने केंद्र सरकार से बोनस का ऐलान दुर्गा पूजा तक करने का आग्रह किया है। इसके अलावा बोनस की सीलिंग को 7000 रुपये से बढ़ाकर 21000 रुपये करने की मांग की गई है। हालांकि, इसको लेकर भी केंद्र सरकार की तरफ से अबतक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN