Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- VRL Logistics Q2 Results 2026: कंपनी का प्रॉफिट सालाना आधार पर दोगुना से अधिक इस बार सितंबर तिमाही में रहा है
- स्टॉक की कीमतों में आज 14% से अधिक की उछाल देखने को मिली है
- जिसकी वजह से स्टॉक 52 वीक हाई पर पहुंच गया
VRL Logistics Q2 Results 2026: तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद आज मंगलवार को वीआरएल लॉजिस्टिक के शेयरों की कीमतों में 14 प्रतिशत से अधिक की उछाल देखने को मिली। जिसके बाद कंपनी के शेयरों का दाम 52 वीक हाई पर पहुंच गया। दूसरी तिमाही में कंपनी ने कैसा प्रदर्शन किया है, आइए इसको जानते हैं ….
बीएसई में आज कंपनी के शेयर 285 रुपये के स्तर पर ओपन हुए थे। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 14 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 319 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। कंपनी के शेयर अपने 52 वीक लो लेवल 228 रुपये की तुलना में इस समय 40 प्रतिशत की उछाल के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
दोगुना से अधिक हुआ प्रॉफिट
कंपनी की तरफ से दी जानकारी में कहा गया है कि जुलाई से सितंबर के दौरान कुल 103 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। एक साल पहले कंपनी को 50 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। यानी कंपनी को दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर दोगुना से अधिक लाभ हुआ है।
सितंबर क्वार्टर के दौरान कुल 962 करोड़ रुपये कंपनी ने रेवन्यू जनरेट किया था। यह पिछली बार की तुलना में 20.70 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 797 करोड़ रुपये का रेवन्यू जरनेट हुआ था। बता दें, तिमाही दर तिमाही के आधार पर भी कंपनी का रेवन्यू 9 प्रतिशत बढ़ा है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (VRL Logistics share performance)
स्टॉक मार्केट में कंपनी ने निवेशकों को निराश नहीं किया है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का दाम 7.49 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 9 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। दो साल में स्टॉक 7.88 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में VRL Logistics के शेयरों की कीमतों में 41 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
पिछले साल दिया था बोनस शेयर
कंपनी के शेयर बीते साल एक्स-बोनस ट्रेड किए थे। तब एक शेयर पर एक शेयर कंपनी ने बोनस शेयर के तौर पर दिया था। वहीं, फरवरी 2026 में कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। इस बार कंपनी ने एक शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




