Home World News hindi इस्लामिक देश के एयरपोर्ट पर हमला, 35 की मौत, हमलावरों को मारने...

इस्लामिक देश के एयरपोर्ट पर हमला, 35 की मौत, हमलावरों को मारने के लिए डंडे लेकर निकले लोग

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अफ्रीकी देश नाइजर के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हमला हुआ है। इस हमले में करीब 35 लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय सेना ने ज्यादातर हमलावरों को मार गिराया है, जबकि कई गिरफ्तार भी किए गए हैं।

अफ्रीकी देश नाइजर की राजधानी के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ है। इस हमले में करीब 35 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इस्लामिक स्टेट समर्थित आतंकवादी संगठन जमात नुसरल अल इस्लाम मुस्लमीन (JNIM) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने कई हमलावरों को मार गिराया, जबकि कई अन्य भाग निकले। यहां से यह लोग स्थानीय लोगों में घुल-मिल गए, जब तक सेना इन्हें पकड़ने के लिए अभियान शुरू करती, तब तक यह जानकारी लोगों के बीच में पहुंच गई। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस जानकारी के सामने आते ही लोग अपने घरों से डंडे और अन्य छोटे हथियार लेकर सड़कों पर आ गए और अपरिचित लोगों पर हमला करने लगे। बाद में सेना द्वारा इसे नियंत्रित किया गया।

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम गुरुवार को हुआ। ज्यादातर मुस्लिम आबादी वाले इस देश में सुबह की नमाज के तुरंत बाद ही हमला हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने नमाज पढ़ने के तुरंत बाद ही धमाकों की आवाजें सुनी। इसके तुरंत बाद ही सेना वहां के लिए निकलती हुई दिखाई दी। इस हमले के बाद स्थानीय सैन्य अधिकारियों ने बताया कि करीब 22 हमलावरों को मौत के घाट उतार दिया गया है, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 20 अन्य को गिरफ्तार किया गया है।

सेना ने बताया कि हमलावरों के पास से बड़ी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है। इसमें एक RPG-7 लॉन्चर, AK-47 राइफलें, विस्फोटक, ग्रेनेड और कम्युनिकेशन डिवाइस शामिल हैं। सेना से जब आम नागरिकों के इस अभियान में शामिल होने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि ऐसे कुछ मामले सामने आए हैं। हालांकि, सेना ने आम लोगों को इसमें शामिल होने से रोकने की कोशिश की थी। बाद में सब नियंत्रित कर लिया गया। हमले के बाद जांच के लिए एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।

बता दें, नाइजर, बुर्किना फासो और माली सैन्य सरकार द्वारा संचालित होते हैं। यह तीनों ही देश पिछले काफी समय से इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। नाइजर का यह एयरपोर्ट सैन्य सुविधाओं के लिए भी काम करता है। इसलिए यह आतंकवादियों के निशाने पर रहता है। जनवरी में भी इस एयरपोर्ट पर हमले की कोशिश की गई थी। इसमें चार सैन्यकर्मी शहीद हुए थे जबकि 20 हमलावर मारे गए थे। इस हमले के समय तीन साल से नाइजर की सत्ता संभाल रहे तियानी ने इसका आरोप फ्रांस, बेनिन जैसे देशों के ऊपर लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने इस हमले को रोकने में सहयोग करने के लिए रूसा का धन्यवाद दिया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN