Home LIFESTYLE NEWS HINDI ईशा अंबानी के हेयर स्टाइलिस्ट ने बताया हेयर वॉश की एक गलती...

ईशा अंबानी के हेयर स्टाइलिस्ट ने बताया हेयर वॉश की एक गलती कर देगी बाल खराब

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

प्रदूषण, धूल-मिट्टी, स्ट्रेस से बालों का झड़ना काफी आम बात है लेकिन साथ ही साथ एक गलती और है जो आपके बालों को खराब करती है। नीता अंबानी और ईशा अंबानी के हेयर स्टाइलिस्ट ने बताया कि शैंपू करते समय ये गलती बालों को खराब कर देती है।

हेयर फॉल से ज्यादातर लोग परेशान हैं। अपने सिर के बचे-खुचे बालों को बचाने के लिए लोग लाखों जतन करते हैं। केमिकल वाले प्रोडक्ट्स, घरेलू नुस्खे और क्या-क्या ट्राई नहीं करते। लेकिन कई बार आपकी छोटी गलती भी बालों को नुकसान पहुंचा सकती है। पॉडकास्ट में पहुंचे नीता अंबानी, ईशा अंबानी जैसे सेलिब्रेटीज के हेयर बनाने वाले हेयर स्टाइलिस्ट यियानी त्सापाटोरी ने बताया कि हेयर वॉश के समय की गई छोटी सी गलती बालों को डैमेज करती है और बालों का झड़ना बढ़ा सकती है।

बालों को गर्म पानी से धोने की गलती बिल्कुल ना करें

हॉट वाटर शॉवर तो कई सारे लोगों की पसंद होती है। ये ना केवल शरीर की थकान दूर करता है बल्कि माइंड को भी रिलैक्स करता है। लेकिन ये हॉट वाटर शॉवर आपके बालों को डैमेज कर देता है। हेयर स्टाइलिस्ट बताते हैं कि भूलकर भी बालों को गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए। बालों को सॉफ्ट, सिल्की और हेल्दी बनाकर सालोंसाल रखना चाहते हैं तो हमेशा हल्के ठंडे पानी का ही यूज करें। शैंपू और कंडीशनर लगाने के बाद बाल ठंडे यानी नॉर्मल रूम टेंपरेचर के पानी से धोना चाहिए। यहीं वो सीक्रेट है जो बालों में हमेशा शाइन और नमी बनाकर रखता है।

बालों को फ्रिजी, ड्राई कर देता है

गर्म पानी से बालों को एक बार भी धोया तो सारे बाल बिल्कुल ड्राई और फ्रिजी हो जाते हैं। बालों की नेचुरल नमी खत्म हो जाती है और शाइन भी चली जाती है।

कैसे गर्म पानी बालों को नुकसान पहुंचाता है

बालों के एक्सपर्ट बताते हैं कि बालों को जब गर्म पानी से धोया जाता है तो ये बालों की बाहरी परत को नुकसान होता है। वहीं परत जिसे क्यूटिकल्स बोलते हैं ये ओपन हो जाते हैं और बालों में जमा नमी बाहर निकल जाती है। जिसकी वजह से बाल बिल्कुल रूखे और बेजान दिखने लगते हैं। साइंटिफिक जर्नल में पब्लिश स्टडी के मुताबिक ज्यादा हीट बालों के कैरेटिन को कमजोर करती हैं। कैरेटिन वो प्रोटीन होता है जो बालों को मजबूती देता है। जब आप लगातार कई बार बालों को गर्म पानी से धोते हैं या हीट के संपंर्क में बाल आता है तो ये ब्रेकेज बढ़ जाता है। जिसकी वजह से दोमुंहे बाल, डलनेस बालों में दिखने लगती है।

हेयरवॉश का क्या है सही तरीका

हेयर स्टाइलिस्ट यियानी ने बताया हेल्दी हेयर की शुरुआत हेल्दी स्कैल्प से होती है। जबकि काफी सारे लोग बालों को धोने पर फोकस करते हैं और स्कैल्प पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। हेयर स्टाइलिस्ट ने बताया कि अपनी फिंगरटिप्स की मदद से धीरे-धीरे स्कैल्प की मसाज कर शैंपू से करें। ऐसा करने से सिर की स्किन यानी स्कैल्प पर जमा ऑयल, धूल, गंदगी और डेड स्किन सेल्स निकलते हैं और साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। स्कैल्प को साफ करने के लिए क्राउन एरिया के पीछे सिर का ऊपरी हिस्सा जरूर मसाज करते हुए साफ करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN