Source :- LIVE HINDUSTAN

एलन मस्क के ऊपर डॉलर की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। सोमवार को उनके नेटवर्थ में 164 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और अब वह स्विटजरलैंड से भी अधिक अमीर हो गए हैं। मस्क का नेटवर्थ 1.27 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। IMF द्वारा जारी लेटेस्ट डेटा के मुताबिक स्विट्जरलैंड की जीडीपी 1.15 ट्रिलियन डॉलर है। यही नहीं मस्क अब पोलैंड से भी ज्यादा अमीर हो गए हैं। पोलैंड की जीडीपी 1.33 ट्रिलियन डॉलर है।

अमीरी के मामले में मस्क ताईवान (976.72 अरब डॉलर) आयरलैंड (779.38 अरब डॉलर), बेल्जियम (776.73 अरब डॉलर), स्वीडन (760.48 अरब डॉलर), इजरायल (719.85 अरब डॉलर), अर्जेंटीना (688.38 अरब डॉलर) जैसे देशों को पहले ही पीछे छोड़ चुके हैं।

किन देशों की जीडीपी एलन मस्क के नेटवर्थ से बड़ी है

एलन मस्क का नेटवर्थ अभी 1.27 ट्रिलियन डॉलर है। इससे ऊपर अभी 19 देश हैं। सऊदी अरब की जीडीपी 1.39 ट्रिलियन डॉलर है। इसके बाद नीदरलैंड, इंडोनेशिया, तुर्किए, कोरिया, स्पेन, मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजिल, रूस, इटली, फ्रांस, भारत, यूके, जापान, जर्मनी, चीन और अमेरिका।

अडानी की जीवनभर की कमाई से अधिक 1 दिन में कमाई दौलत

सोमवार को मस्क की दौलत में हुआ इजाफा एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की जीवन भर की कमाई से भी अधिक है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक अडानी की कुल संपत्ति 115 अरब डॉलर है, जबकि मस्क की संपत्ति एक ही दिन में 164 अरब डॉलर बढ़ गई।

SpaceX IPO के बाद शेयरों में फिर उछाल, मार्केट वैल्यू $2 ट्रिलियन के पार

दुनिया की सबसे चर्चित टेक और स्पेस कंपनी SpaceX के शेयरों में सोमवार को प्री-मार्केट ट्रेडिंग में जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर करीब 7.7% बढ़कर 173.30 डॉलर तक पहुंच गए। इससे पहले शुक्रवार को अपने ऐतिहासिक IPO के बाद शेयरों में 19% की छलांग लगी थी।

इस तेजी के साथ SpaceX का बाजार मार्केट कैप 2 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गया है, जिससे कंपनी दुनिया की सबसे मूल्यवान सार्वजनिक कंपनियों में शामिल हो गई है। बता दें मस्क के पास SpaceX के लगभग 4.76 अरब शेयर हैं। कंपनी के नए वैल्युएशन ने उनकी संपत्ति को रॉकेट की रफ्तार दे दी है।

टेस्ला अब भी बड़ा सहारा

मस्क इलेक्ट्रिक कार Tesl बनाने वाली कंपनी के सीईओ हैं और कंपनी में उनकी करीब 11% हिस्सेदारी है। हालांकि SpaceX अब उनकी सबसे बड़ी संपत्ति बन चुकी है, लेकिन टेस्ला के शेयरों में मजबूती भी उनकी दौलत बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है। टेस्ला के शेयर भी सोमवार को 1.16 प्रतिशत उछले, जिससे एलन मस्क की संपत्ति में इजाफा दर्ज किया गया।

इनपुट: ब्लूमबर्ग

SOURCE : LIVE HINDUSTAN