Home rss sports hindi एशियन पैरा गेम्स में प्रणव सूरमा और सिमरन ने काटा गदर, रिकॉर्ड...

एशियन पैरा गेम्स में प्रणव सूरमा और सिमरन ने काटा गदर, रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

प्रणव सूरमा और सिमरन ने एशियन पैरा गेम्स में गदर काट दिया। सूरमा ने चक्काफेंक में एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल जीता। वहीं, धाविका सिमरन ने भी नए रिकॉर्ड के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया।

भारत के प्रणव सूरमा ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में रिकॉर्ड के साथ पुरुषों की चक्काफेंक एफ51/52/53 स्पर्धा में गोल्ड जीता जबकि राम रतन सिंह को सिल्वर मेडल मिला। 32 वर्ष के सूरमा ने चीन में पिछले एशियाई पैरा खेलों में क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने चौथे प्रयास में 11.66 मीटर थ्रो फेंककर नए एशियाई रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। 31 वर्ष के सिंह ने दूसरे प्रयास में 10.35 मीटर का थ्रो फेंककर रजत पदक जीता। ईरान के अलीरजा हेमामी को ब्रॉन्ज मिला मिला। हेमामी ने 20.20 मीटर का थ्रो फेंका लेकिन रजा अंक प्रणली के कारण वह तीसरे स्थान पर रहे।

एफ51 श्रेणी किन खिलाड़ियों के लिए है?

रजा अंक एक ऐसी पद्धति है जिसके जरिए जब किसी प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्गीकरणों को एक ही स्पर्धा में शामिल किया जाता है तो विकलांगता के स्तर को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शन को अंकों में बदला जाता है। एफ51 श्रेणी उन खिलाड़ियों के लिए है जिनके धड़, पैरों और हाथों की गतिविधियों में काफी बाधा होती है और साथ ही उनके हाथों की गतिविधियों पर भी कुछ हद तक (कम से मध्यम स्तर का) असर होता है। एफ51 और एफ57 समूह में वे खिलाड़ी आते हैं जो बैठकर प्रतिस्पर्धा करते हैं और जिनके शरीर के निचले हिस्से में कोई विकार, अंगों की कमी, मांसपेशियों की शक्ति में कमी, अंगों की गति की सीमित क्षमता, या पैरों की लंबाई में अंतर जैसी समस्याएं होती हैं।

धाविका सिमरन ने भी जीता गोल्ड मेडल

अनुभवी फर्राटा धाविका सिमरन ने एशियन पैरा गेम्स में नए रिकॉर्ड के साथ महिलाओं की 200 मीटर टी12 स्पर्धा में पहला गोल्ड मेडल जीता जबकि हमवतन तेजलबेन दामोर ने कांस्य पदक हासिल किया। सिमरन ने 24.80 सेकंड का समय निकाला और ईरान की हजर सफरजादेह को पछाड़ा जिन्होंने 25.02 सेकंड का समय लिया। पहली बार इन खेलों में उतरी तेजलबेन ने 25.23 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। पेरिस पैरालम्पिक 2024 में कांस्य जीतने वाली सिमरन ने नए गाइड शिवम के साथ खेला है क्योंकि डोपिंग उल्लंघन के आरोप में उनके पूर्व गाइड उमर सैफी प्रतिबंधित हैं। सिमरन ने हांगझोउ पैरा एशियाई खेल 2023 में रजत पदक जीता था। टी12 श्रेणी उन खिलाड़ियों के लिए हैं जो काफी हद तक दृष्टिबाधित होते हैं ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN