Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ऐश्वर्या-नील के तलाक पर बड़ा हिंट! एक्ट्रेस ने किया पति को अनफॉलो,...

ऐश्वर्या-नील के तलाक पर बड़ा हिंट! एक्ट्रेस ने किया पति को अनफॉलो, साथ वाली तस्वीरें भी हटाईं

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/29/1200x900/Neil_and_Aishwarya_1795946028823_uDLk_1795946033376_GFQT_85f5d518-1ed8-4803-9b4d-0e4f2ab065b6_JRGJ.jpg

नील और ऐश्वर्या शर्मा भले ही अपने शादीशुदा रिश्ते को लेकर खुद कुछ न कहें, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस उनकी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।

बिग बॉस सीजन 17 का हिस्सा रहे ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की शादीशुदा जिंदगी को लेकर पिछले दिनों खबर थी कि टीवी का यह सेलेब्रिटी कपल तलाक लेने जा रहा है। क्योंकि कभी दोनों ने इन खबरों को कन्फर्म नहीं किया, ऐसे में गॉसिप गलियारों से आने वाली ये खबरें शांत हो गईं। अब ऐश्वर्या शर्मा के पति नील भट्ट को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर देने के बाद एक बार फिर यह चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो गई है। ऐश्वर्या ने नील के साथ अपनी तमाम तस्वीरें भी इंस्टाग्राम से हटा दी हैं।

तो सिर्फ ऐश्वर्या की तरफ से है नारजगी?

फैंस का ध्यान इसलिए भी इस बात पर गया, क्योंकि कपल अपने रिश्ते को लेकर हमेशा काफी ओपन रहा है। दोनों अक्सर साथ में तस्वीरें पोस्ट करना और एक दूसरे को सोशल मीडिया पर टैग किया करते थे। नोट करने वाली बात यह है कि नील अभी भी ऐश्वर्या शर्मा को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं। तो क्या नाराजगी सिर्फ ऐश्वर्या की तरफ से है? इन तमाम सवालों के जवाब तो कपल खुद ही देगा। लेकिन फिलहाल तो फैंस को उस वक्त का इंतजार करना होगा, जब दोनों इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ेंगे। इस बीच दोनों के तलाक को लेकर कयासों का सिलसिला जारी है।

यूं शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी

बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ का हिस्सा थे। इस सीरियल में जहां नील विराट चव्हाण का किरदार निभा रहे थे, वहीं ऐश्वर्या इसमें पत्रलेखा (पाखी) के रोल में थीं। शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हो गया और फिर नवंबर 2021 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों की शादी में खटपट की खबरें तो काफी वक्त से चल रही हैं, लेकिन न कभी ऐश्वर्या और न ही कभी नील ने इन खबरों को कन्फर्म किया। खबरों में दावा किया गया था कि नवंबर 2025 में कपल ने तलाक की अर्जी दी थी।

बिग बॉस 17 में दिखी रियल केमिस्ट्री

जून 2025 में ऐश्वर्या ने सिर्फ कयासों के आधार पर और बिना ठोस जानकारी के उनकी शादी के बारे में बेबुनियाद बातें कहे जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 17 में जब ऐश्वर्या और नील को दर्शकों ने एक साथ देखा तो उनके रिश्ते का असली चेहरा सामने आया। टीवी पर आइडल कपल दिखने वाले ऐश्वर्या और नील भी आम कपल्स की तरह कभी लड़ते-झगड़ते तो कभी रूठते-मनाते दिखाई पड़े। कई बार ऐश्वर्या अपने पति से नाराज तो कभी नील उनसे डिसअपॉइंटेड नजर आए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN