Source :- LIVE HINDUSTAN
https://images1.livehindustan.com/static/images/logo/aff/1200x900.jpgUpcoming Reality Shows: ओटीटी पर इस साल 6 रिएलिटी शोज आने वाले हैं। इनमें से तीन रिएलिटी शोज अपने नए सीजन के साथ लौट रहे हैं और 3 का कॉन्सेप्ट बिल्कुल नया है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे जियोहाॅटस्टार, अमेजन प्राइम वीडिया और नेटफ्लिक्स पर इस साल 6 रिएलिटी शोज शुरू होने वाले हैं। अगर आप सीरीज और मूवीज देखकर बोर हो गए हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले 6 रिएलिटी शो में से 3 रिएलिटी शो एकदम नए हैं और इसका कॉन्सेप्ट भी बिल्कुल अलग है।
1. अलायंस – गेम का नया बाप
ये नीदरलैंड्स के एक बहुत बड़े हिट शो का इंडियन अडैप्टेशन है। इस शो को भी ‘बिग ब्रदर’ और ‘द वॉइस’ बनाने वाले जॉन डी मोल ने डिजाइन किया है।
कौन कर रहा है होस्ट?: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर कुणाल खेमू इस शो से बतौर होस्ट अपना ग्रैंड डेब्यू कर रहे हैं।
कॉन्सेप्ट: शो में 16 कंटेस्टेंट्स दो-दो की जोड़ियों में एंट्री लेंगे। लेकिन ट्विस्ट ये है कि यहां ‘कोई भी दोस्ती परमानेंट नहीं होगा।’
कहां और कब देख सकते हैं?: ये शो 26 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। इसके कुल 42 एपिसोड्स होंगे और हर रोज दोपहर 12 बजे एक नया एपिसोड आएगा।
2. लॉक अप – सीजन 2
मुनव्वर फारूकी ने ‘लॉक अप’ का पहला सीजन जीता था। वहीं अब एकता कपूर इस शो का दूसरा सीजन लेकर आ रही हैं, लेकिन एक नए ट्विस्ट के साथ।
नया ट्विस्ट: ‘लॉक अप’ का पहला सीजन एमएक्स प्लेयर पर आया था। वहीं दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
कौन कर रहा है होस्ट?: पहले सीजन को कंगना रनौत और करण कुंद्रा ने होस्ट किया था। वहीं अब फराह खान और रितेश देशमुख दूसरे सीजन को होस्ट करने जा रहे हैं।
कॉन्सेप्ट: 14 सेलेब्स को कैदियों की तरह 6 हफ्तों तक एक नकली जेल में बंद किया जाएगा। यहां उन्हें सजा काटने के लिए घर के काम करने होंगे, टास्क जीतने होंगे और बचने के लिए अपने जिंदगी के सबसे गहरे राज दुनिया के सामने खोलने होंगे।
कहां और कब देख सकते हैं?: आप नेटफ्लिक्स पर 27 जून से ये शो देख सकते हैं। इसके नए एपिसोड्स हर हफ्ते शनिवार से बुधवार रात 8 बजे स्ट्रीम होंगे।
3. इंडियाज टॉप 1% – डिग्री नहीं, दिमाग चलेगा!
अगर आप टीवी पर वही रोना-धोना, नाचना-गाना या चीखना-चिल्लाना देखकर थक चुके हैं, तो ये शो आपके लिए है।
कौन कर रहा है होस्ट?: अनिल कपूर इस शो को होस्ट करेंगे।
कॉन्सेप्ट: शो की टैग लाइन है— ‘डिग्री नहीं, दिमाग चलेगा।’ इसमें जनरल नॉलेज नहीं, बल्कि आपकी हाजिरजवाबी, ऑब्जर्वेशन और तेजी से फैसले लेने की क्षमता को परखा जाएगा।
कहां और कब देख सकते हैं?: ये शो जल्द ही स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर आने वाला है।
4. खतरों के खिलाड़ी 15
स्टंट-बेस्ड रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ अपने 15वें सीजन के साथ वापस लौट रहा है।
कौन कर रहा है होस्ट?: हमेशा की ही तरह इस बार भी रोहित शेट्टी ही इस शो को होस्ट करेंगे।
कंटेस्टेंट्स: नए चेहरों के साथ-साथ इस बार पुराने सीजन के धुरंधर भी नजर आएंगे। रुबीना दिलैक, जैस्मीन भसीन, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, ओरी, हर्ष गुजराल जैसे कई सेलेब्स इस बार स्टंट करते नजर आएंगे।
कहां और कब देख सकते हैं?: ये शो जुलाई में कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर शुरू हो सकता है।
5. भोजपुरी बवाल
भोजपुरी दर्शकों की भारी डिमांड को देखते हुए कलर्स और जियोहॉटस्टार ने मिलकर भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का अब तक का सबसे बड़ा रिएलिटी शो तैयार किया है।
कौन कर रहा है होस्ट?: शो के टीजर में भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और इंटरनेट सेंसेशन तेज प्रताप यादव आए थे।
कॉन्सेप्ट: ये एक ‘डॉक्यू-सोप’ फॉर्मेट का शो है। इसमें भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार्स की पर्सनल लाइफ, उनके बीच की तगड़ी राइवलरी और उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल को दिखाया जाएगा।
कहां और कब देख सकते हैं?: ये शो जल्द ही कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर दस्तक देगा।
6. बिग बॉस 20
भारतीय टेलीविजन का सबसे बड़ा रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन के साथ वापसी करने वाला है। शो के सेट पर काम शुरू हो गया है।
कौन कर रहा है होस्ट?: सलमान खान ही इस सीजन को होस्ट करेंगे। वह फिलहाल अपनी आने वाली बड़ी एक्शन फिल्म की शूटिंग निपटा रहे हैं, ताकि सितंबर से पूरा वक्त बिग बॉस को दे सकें।
कहां और कब देख सकते हैं?: सूत्रों के मुताबिक, ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 21 सितंबर, 2026 के आसपास हो सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






