Home LIFESTYLE NEWS HINDI कटरीना कैफ ने शेयर किया था लंबे बालों का सीक्रेट- सास बनाती...

कटरीना कैफ ने शेयर किया था लंबे बालों का सीक्रेट- सास बनाती है खास तेल, आप भी जान लें

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कटरीना कैफ की लेटेस्ट फोटोज देख फैंस एक बार फिर उनकी खूबसूरती को देखकर घायल हो रहे। वहीं उनके स्टनिंग लुक के साथ उनके लंबे बाल चर्चा का विषय हैं। कटरीना कैफ ने एक बार खुद अपने लंबे बालों का सीक्रेट फैंस के साथ शेयर किया था।  

कटरीना कैफ की स्टनिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही। अपने ब्यूटी ब्रांड के बाई कटरीना के इवेंट के लिए यूके में थीं और वहीं से उनके दो स्टनिंग लुक वायरल हो रहे। दोनों ही लुक में कटरीना बॉस लेडी लुक में नजर आ रहीं। कटरीना ने इन लुक्स की फोटोज इंस्टा पर भी शेयर की है। डीप पर्पल ब्लेजर और सिल्की सैटिन स्कर्ट में उनके पोज फैंस को घायल कर रहे। इन सब के साथ एक चीज जो फैंस को लुभा रही वो है कटरीना कैफ के लंबे बाल। उनके लंबे बालों को देखकर फैंस जमकर कमेंट कर रहें। प्रेग्नेंसी के बाद उनके काले लंबे घने बाल हर किसी का ध्यान खींच लेते हैं और वो अपने इन बालों का सीक्रेट भी फैंस को बता चुकी हैं। दरअसल, एक इंटरव्यू में कटरीना कैफ ने बताया था कि उनके हल्बाकलों की देखभाल के लिए विकी कौशल की मां यानि उनकी सास खास तरह का तेल तैयार करती हैं, जिसे वो हर रोज लगाती हैं। इसी होममेड तेल की वजह से उनके बाल काफी लंबे, घने और सिल्की-स्मूद नजर आते हैं।

कटरीना कैफ ने बताया था लंबे बालों का सीक्रेट

कटरीना कैफ ने बताया था कि इस तेल को उनकी सास पूरी तरह से घर में बनाकर तैयार करती हैं। जिसमे प्याज, आंवला, एवाकाडो और कुछ दूसरी नेचुरल चीजों को मिलाया जाता है। फिर लोहे की कड़ाही या बर्तन में इस तेल को घंटों पकाकर तेल रेडी होता है। ये तेल उनके बालों के लिए मैजिक की तरह काम करता है और हर रोज लगाने से उनके बाल मजबूत और शाइनी हो गए।

ऑयलिंग है बालों के लिए जरूरी

जावेद हबीब से लेकर शहनाज हुसैन बालों में तेल लगाने को सबसे जरूरी मानते हैं। उनका कहना है कि तेल बालों को नरिश करता है और पोषण देता है। खासतौर पर नारियल के तेल की ऑयलिंग बेस्ट रिजल्ट देती है।

प्याज और आंवला से मिलता है बालों को पोषण

बालों को हेल्दी बनाना है तो आंवला जरूर यूज करें। आंवले में विटामिन की मात्रा पर्याप्त होती है। वहीं एवाकाडो में हेल्दी फैट्स होते हैं जो बालों को विटामिन ई जैसे जरूर पोषक तत्व देते हैं और बालों को ड्राई होने से बचाते हैं। दरअसल, एवाकोडो ऑयल बालों में डैंड्रफ होने से रोकता है, बालों को मजबूत बनाता है क्योंकि ये तेल बालों को उलझने से रोकता है और सिल्की बनाता है, जिससे उलझकर बाल नहीं टूटते।

जरूरी है न्यूट्रिशन

बालों की अच्छी सेहत के लिए कटरीना केवल होममेड हेयर ऑयल ही नहीं बताती इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हेल्दी डाइट, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, स्ट्रेस से दूर रहने और साथ ही बढ़िया नींद लेने से सेहत में सुधार के साथ ही बाल और स्किन भी हेल्दी होते हैं।

तो अगर आपको भी कटरीना जैसे लंबे-घने बाल चाहिए तो उनकी तरह रेगुलर ऑयलिंग के साथ ही हेल्दी डाइट को जरूर फॉलो करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN