Home मनोरंजन समाचार कब और कहा ं होग ी आमिर खान और गौर ी स्प्रैट...

कब और कहा ं होग ी आमिर खान और गौर ी स्प्रैट क ी शादी, फंक्शन मे ं आएंग े कितन े मेहमान?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/03/1200x900/aamir_gauri_03_07_1783094349196_1783094352985_36039bc3-92a0-45d8-b5dc-a1b0ce70c2c5.png

आमिर खान ने कंफर्म कर दिया है कि वो 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं। ये शादी आमिर खान के घर पर ही होगी। आमिर खान की शादी में बहुत कम मेहमान होंगे। 

आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी में कम से कम मेहमान होंगे। आमिर खान और गौरी की शादी आमिर खान के घर पर ही होगी। आमिर खान और गौरी की शादी 5 जुलाई को होगी। इस शादी में आमिर खान और गौरी के परिवार वाले और करीबी दोस्त ही हिस्सा लेंगे।

शादी में होंगे कितने मेहमान?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट अपनी शादी की सेरेमनी को काफी सिंपल और प्राइवेट रखेंगे। माना जा रहा है कि इस शादी में 100 से 150 लोग ही शामिल होंगे। आमिर और गौरी के परिवार, उनके करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के कुछ चेहरे शादी का हिस्सा बन सकते हैं।

पहले रजिस्टर होगी आमिर और गौरी की शादी, फिर होगा लंच

आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने पर्सनली शादी की हर डिटेल को प्लान किया है। गेस्ट लिस्ट से लेकर लंच मेन्यू तक, आमिर और गौरी ने ही हर चीज तय की है। स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी रजिस्टर की जाएगी। शादी रजिस्टर होने के बाद लंच शुरू होगा।

ये दो डायरेक्टर्स होंगे आमिर की शादी में शामिल

रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि लंच में कपल के फेवरेट फूट आइटम्स होंगे। मेहमानों की लिस्ट में फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी का नाम शामिल है। आशुतोष गोवारिकर ने आमिर खान की फिल्म लगान को डायरेक्ट किया था। वहीं, राजकुमार संतोषी आमिर खान प्रोडक्शन की अपकमिंग फिल्म बंटवारा के डायरेक्टर हैं।

कब होगी आमिर खान की शादी?

गुरुवार को आमिर खान ने कंफर्म किया कि वो 5 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “हां मेरी शादी हो रही है जुलाई 5 को और बहुत छोटी शादी है, घर में ही कर रहे हैं। 5 को बहुत ही खास दिन है हमारे लिए और बस दोनों परिवार होंगे, कुछ खास दोस्त हैं, छोटा सा घर ही कर रहे हैं हम। सबकी दुआएं चाहेंगे हम।”

बता दें, आमिर खान की ये तीसरी शादी होगी। आमिर खान की पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से हुई थी। इसके बाद साल 2002 में आमिर और रीना ने अलग होने का फैसला लिया। रीना से अलग होने के बाद आमिर खान ने साल 2005 में किरण राव से शादी की। इसके बाद, साल 2021 में आमिर खान और किरण राव ने अलग होने का फैसला लिया। अब आमिर खान गौरी से शादी करने जा रहे हैं। आमिर खान भले ही अब अपनी एक्स वाइव्स के साथ शादी के बंधन में नहीं हैं, लेकिन दोनों पत्नियों के साथ आमिर खान का अब भी अच्छा बॉन्ड है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN