Home LIFESTYLE NEWS HINDI कुट्टू का आटा खाकर ना हो जाएं बीमार, नवरात्रि में खरीदते समय,स्टोर...

कुट्टू का आटा खाकर ना हो जाएं बीमार, नवरात्रि में खरीदते समय,स्टोर करते समय और खाते समय रखें इन बातों का ध्यान

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नवरात्रि व्रत में फलाहार के लिए कुट्टू का आटा काफी सारे लोगों की पहली पसंद होती है। लेकिन हर साल कुट्टू का आटा खाकर काफी लोग बीमार हो जाते हैं ऐसे में इन बातों का ध्यान जरूर रखें।

नवरात्रि व्रत में फलाहारी खाने में कुट्टू का इस्तेमाल काफी सारे लोग करते हैं। कुट्टू साबुत खाने के साथ ही कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी, पकौड़ी, डोसा खाया जाता है। लेकिन ये कुट्टू का आटा कई बार लोगों को बीमार भी बना देता है। हर साल छोटी सी लापरवाही की वजह से लोग इस आटे को खाकर बीमार हो जाते हैं और अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आ जाती है। ऐसे में इसे खाने से पहले कुछ सावधानियों को रखना जरूरी है। न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने बताया कि नवरात्रि में कुट्टू का आटा अगर खा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

कुट्टू का आटा खाकर क्यों हो जाते हैं बीमार?

कुट्टू का आटा खाकर बीमार होने का कारण मिलावट होती है। बाजार में जब खराब और पुराने आटे को कुट्टू के फ्रेश आटे में मिला दिया जाता है तो इसे खाकर लोग बीमार हो जाते हैं। दरअसल, इसमे मौजूद हाई फैट्स होते हैं जो जल्दी ही खराब हो जाते हैं और इसमे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। कुट्टे के आटे में मॉइश्चर जल्दी पकड़ता है और फंगल ग्रोथ होने लगती है और एफ्लाटॉक्सिंस बनने लगते हैं। ऐसा खराब आटा मिलावट के साथ जब बाजार में बिकता है तो इसे खाने से लोग बीमार हो जाते हैं।

पुराना कुट्टू का आटा

खराब तरह से स्टोरेज करने की वजह

आटे में मॉइश्चर और फंगल ग्रोथ

माइकोटॉक्सिन का संक्रमण

इसलिए नवरात्रि व्रत में अगर कुट्टू का आटा खाना है तो इन छोटी सावधानियों को ध्यान में रखकर ही खाएं।

कुट्टू का आटा खाते समय रखें इन बातों का ध्यान

नवरात्रि के फलाहार में कुट्टू का आटा खाने वाले हैं तो इन सावधानियों को रखें

1- हमेशा थोड़ी मात्रा में कुट्टू का आटा खरीदें। ज्यादा आटा पुराना हो जाएगा तो इसके खराब होने का खतरा रहता है।

2- दुकान से कुट्टा का आटा खरीदते समय चेक करें कि नया और ताजा स्टॉक ही दे।

3- पैकेट का आटा खरीद रहे तो इसकी मैनुफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट खरीदें और साथ ही भरोसेमंद दुकान से ही लें।

4- अगर संभव हो तो साबुत कुट्टू अनाज खरीदकर उसे पिसवाएं या घर में ही पीस लें।

5- पैकेट खोलने के बाद कुट्टू के आटे को किसी एयर टाइट साफ-सुथरे डिब्बे में पलटें।

6- अगर मौसम गर्म और नमी वाला लग रहा तो कुट्टू के आटे को फ्रिज में स्टोर करें।

7- कुट्टू के आटे को मॉइश्चर से दूर रखें और सूखा रखें।

8- बचे हुए कुट्टू के आटे को ज्यादा दिन तक के लिए ना रखें।

इस तरह का कुट्टू का आटा हरगिज ना खाएं

अगर कुट्टू के आटे में जरा भी अजीब सी गंध या सीलन की बदबू आ रही, मॉइश्चर दिख रहा, कीड़े नजर आ रहे या फिर आटे में गांठ पड़ गई या जरा भी गड़बड़ दिख रहा आटा तो फौरन इसे फेंक दें और खाने की गलती भूलकर भी ना करें।

न्यूट्रिशनिस्ट ने दिया खास टिप्स

यहीं नहीं न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने कुट्टू के आटे से जुड़ी सावधानियों के साथ ही बताया कि खराब कुट्टू के आटे को रोस्ट करके भी खाने की गलती ना करें। इस तरह रोस्ट करके भी खाना बिल्कुल भी सेफ नहीं है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN