Home LIFESTYLE NEWS HINDI गर्दन पर दिख रही लाइन और रिंकल्स से सुंदरता होगी कम, डर्मेटोलॉजिस्ट...

गर्दन पर दिख रही लाइन और रिंकल्स से सुंदरता होगी कम, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताए 4 उपाय

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

प्रीमेच्योर एज में ही गर्दन की स्किन पर लाइन दिख रही और स्किन लूज होना स्टार्ट हो गई है तो अपनी आदतों के साथ ही डर्मेटोलॉजिस्ट के बताए इन स्किन केयर एलिमेंट को भी शामिल करें। गर्दन पर दिखने वाले रिंकल्स दूर हो जाएंगे।

चेहरे की स्किन को यंग और रिंकल फ्री बनाने के लिए सब देखभाल करते हैं। मार्केट से एंटी एजिंग क्रीम, सीरम और मॉइश्चराइज लाते हैं और लगाते है। लेकिन अपनी नेक की स्किन पर किसी का फोकस नहीं होता। जब गर्दन पर रिंकल्स और फाइन लाइंस नजर आना शुरू होती है, तब उन्हें ख्याल आता है। समय के साथ गर्दन की स्किन लूज हो जाती है और चेहरे के मुकाबले जल्दी बूढ़ी दिखने लगती है। जबकि नेक पर दिखने वाली लाइन और रिंकल आपकी बढ़ती उम्र का इशारा नहीं होती। ये तो आपके हर रोज की लापरवाही का नतीजा होती है। स्किन में कोलेजन की मात्रा कम हो जाने की वजह, लगातार सन एक्सपोजर और मोबाइल फोन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल गर्दन में लाइंस बढ़ा देते हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट बताते हैं कि नेक की स्किन की सही देखभाल की जाए तो फाइन लाइंस और रिंकल्स दूर हो सकती है।

नेकलाइन होने के कारण

प्रीमेच्योर एज में गर्दन की स्किन पर लाइंस बनने का कारण टेक नेक होता है। जब लोग काफी टाइम तक गर्दन झुकाकर लंबे टाइम तक मोबाइल, कम्प्यूटर और टैबलेट चलाते हैं और इस पोज में बने रहते हैं तो गर्दन पर हॉरिजोंटल रिंकल्स बनना स्टार्ट हो जाते हैं।

वहीं दूसरा कारण कोलेजन प्रोडक्शन होता है, जो उम्र बढ़ने के साथ कम होने लगता है और स्किन की टाइटनेस कम होने लगती है। जिससे स्किन पतली और झुर्रियों वाली दिखने लगती है।

फाइन लाइंस के लिए रेटिनॉल

स्किन के टेक्सचर को इंप्रूव करने और कोलेजन फार्मेशन को बढ़ाने के लिए रेटिनॉल एक पॉपुलर स्किन केयर इंग्रीडिएंट है। समय के साथ धीरे-धीरे रेटिनॉल वाले लोशन को लगाने से ये रिंकल्स कम होते हैं और गर्दन का लुक बदलता है। लेकिन ध्यान रखने वाली चीज है कि रेटिनॉल काफी स्ट्रांग होता है और शुरुआत में ऐसे प्रोडक्ट खरीदें जिसमे स्ट्रांग फार्मूलेशन हो। साथ में ध्यान रखें कि इरिटेटेड स्किन और कटी-फटी स्किन या प्रेग्नेंट लेडी को इसे नहीं लगाना चाहिए।

हाइलोरोनिक एसिड का यूज करें

स्किन पर ड्राईनेस होगी तो रिंकल्स तेजी होंगे। हाइलोरोनिक एसिड मॉइश्चराइजिंग एलिमेंट होता है जो स्किन को अंदर से मॉइश्चराइज करता है और स्किन ज्यादा स्मूद और सॉफ्ट नजर आती है। ऐसे सीरम और मॉइश्चराइजर का यूज करें जिसमे हाइलोरोनिक एसिड हो जो ड्राई और रिंकल वाली स्किन को इंप्रूव करेगा। बेस्ट रिजल्ट चाहिए तो हमेशा हल्की गीली स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाएं।

गर्दन पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं

चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना कभी नहीं भूलतीं और गर्दन में लगाना हमेशा भूल जाती हैं। सन एक्सपोजर से गर्दन की स्किन को भी बचाने की जरूरत होती है। इसलिए चेहरे के साथ गर्दन पर भी सनस्क्रीन जरूर लगाएं। अल्ट्रा वॉयलेट रेडिएशन की वजह से कोलेजन डैमेज हो जाता है और प्रीमेच्योर एजिंग होती है। डर्मेटोलोजिस्ट बताते हैं कि ब्रॉड स्प्रेक्ट्रम सनस्क्रीन एसपीएफ 30 या उससे ज्यादा की लगाएं।

गर्दन को स्ट्रेच करें और पोश्चर एडजस्ट करें

हर रोज गर्दन झुकाकर घंटों कम्प्यूटर और मोबाइल चलाते हैं तो इससे गर्दन की स्किन पर असर पड़ता है। थोड़ी-थोड़ी देर में काम से लेकर गर्दन को स्ट्रेच करें। हल्की स्ट्रेचिंग और मोबेलिटी ना केवल मसल्स की स्टिफनेस को दूर करेगी बल्कि लूज हो रही स्किन को टाइट करने और रिंकल्स को दूर करने में मदद मिलती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN