Source :- LIVE HINDUSTAN

Tulsi Plant Care: गर्मियों में आपका तुलसी का पौधा भी सूख गया है या उसके पत्ते पीले पड़ गए हैं, तो ये सिंपल सी टिप्स आपको जरूर जान लेनी चाहिए। बस एक फ्री का हैक आपकी तुलसी की ग्रोथ को डबल कर सकता है।

तुलसी का पौधा ज्यादातर लोगों के घरों में होता है। खासकर जो लोग हिंदू धर्म को मानते हैं, उनके घर आपको कोई और पौधा मिले ना मिले, तुलसी का पौधा अक्सर मिल ही जाता है। वैसे तो तुलसी का पौधा जल्दी बढ़ता है और इसका ग्रोथ भी अच्छी होती है लेकिन भरी गर्मियों में ये असर मुरझा जाता है। कई बार इसे पत्ते सूखकर झड़ने लगते हैं, तो कई बात ग्रोथ ही पूरी तरह रुक जाती है। ऐसे में अक्सर समझ ही नहीं आता कि क्या करें। पानी तो दोनों टाइम देते हैं, फिर भी पौधा खराब ही होता चला जाता है। अगर आपकी तुलसी भी इसी तरह सूखती जा रही है, तो यहां बताई गई कुछ ट्रिक्स आप फॉलो कर सकते हैं। सिंपल सिंपल सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखेंगे तो तुलसी का पौधा हरा-भरा और घना हो जाएगा। साथ ही उसकी ग्रोथ भी स्पीड में होगी।

सही धूप मिलना है बहुत जरूरी

तुलसी के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए उसे सही धूप मिलना बहुत जरूरी है। गर्मियों में अक्सर कुछ लोग पूरे दिन पौधे को धूप में रखे हुए रहते हैं, जिससे वो सूख जाता है। इसलिए तुलसी को हमेशा सिर्फ सुबह की धूप दिखाएं। चार से पांच घंटे की सनलाइट काफी रहेगी। दोपहर 11 बजे के बाद की तेज धूप से आपको तुलसी को बचाना चाहिए। इसके लिए आप पौधे को घर के अंदर या किसी छायादार जगह पर शिफ्ट कर सकते हैं।

तुलसी के पौधे को दें पर्याप्त पानी

मिट्टी में नमी बनी रहे और पौधा हेल्दी तरीके से ग्रो करे, इसके लिए पौधे को पर्याप्त पानी देना बहुत जरूरी है। खासकर गर्मियों में तो इस बात विशेष ध्यान रखना चाहिए। आप पौधे में सुबह के समय या शाम को पानी डाल सकते हैं। दोपहर के टाइम बिल्कुल भी पानी ना दें, इससे पौधा और भी ज्यादा खराब हो सकता है।

15 दिनों में एक बार जरूर करें ये काम

पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए उसमें सही समय पर फर्टिलाइजर यानी खाद डालना जरूरी होता है, ताकि उसे जरूरी पोषक तत्व मिल सकें। इसके लिए आपको कोई महंगे फर्टिलाइजर लाने की जरूरत नहीं है। बस 2 रुपए वाला एक कॉफी का पैकेट लें और उसे आधा लीटर पानी में घोल लें। इसमें आपको एक चम्मच एप्सम सॉल्ट भी मिलाना है। इन दोनों के घोल को तुलसी के पौधे में हर 15 दिन में एक बार डाल दें। ध्यान रहे फर्टिलाइजर डालने से पहले मिट्टी थोड़ी सूखी हुई होनी चाहिए।

पौधे में कीड़े लग रहे हों तो करें ये काम

कई बार तुलसी के पौधे में छोटे-छोटे कीड़े लग जाते हैं। इसके लिए आपको 15-20 दिनों में एक बार किसी अच्छे इनसेक्टिसाइड का स्प्रे जरूर कर देना चाहिए। एक स्प्रे बॉटल में कुछ बूंदे इनसेक्टिसाइड की डालें और इसका पौधे पर छिड़काव करें। अगर कीड़े लगे हुए हैं तो हफ्ते में एक बार स्प्रे करें, दो से तीन बार में ही कीड़े बिल्कुल खत्म हो जाएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN