Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार गोविंदा की पत्नी सुनीता ने बयां किया अपना दुख, बोलीं- अब घर...

गोविंदा की पत्नी सुनीता ने बयां किया अपना दुख, बोलीं- अब घर सूना लगता है

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/06/1200x900/govinda_divorce_1740457183822_1793965528194_nfbA_fc8ab908-7363-4c99-8d22-c8ee9da66eba_Rkuu.jpg

गोविंदा की पत्नी ने दिवाली के मौके पर फैंस को अपने घर की झलक दिखाई है और इसके साथ दिवाली के अपने पुराने किस्से बताए हैं जो उन्हें आज तक याद है।

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा उनमें से हैं जो खुलकर अपनी बात रखती हैं फिर चाहे बाक पर्सनल लाइफ की ही क्यों न हो। अब पिछले कुछ दिनों से गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में दरार की खबर आ रही है। इस बीच अब दिवाली के मौके पर सुनीता का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बता रही हैं कि कैसे पहले के मुताबिक अब उनकी दिवाली बदल गई है। गोविंदा के साथ की भी उन्होंने यादें शेयर की हैं।

सुनीता बोलीं घर सूना लगता है

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सुनीता ने कहा कि पहले घर में सब होते थे उनकी सास, बच्चे और भांजे, लेकिन अब काफी बदल गया है समय। सास नहीं हैं, बच्चे और भांजे सब बड़े हो गए हैं। वह बोलीं अब बच्चे बड़े हो गए हैं तो घर सूना लगता है। उन्हें क्या कहूं कि घर पर रहो तो मैं अकेले ही दीवाली सेलिब्रेट कर लेती हूं। दीये जलाती हूं और मिठाई खाती हूं। मुझे डायबिटीज है तो कम खाती हूं।

ससुराल में पहली दिवाली पर गोविंदा ने क्या गिफ्ट दिया था

सुनीता ने फिर ससुराल में अपनी पहली दिवाली के बारे में बताया जब शादी के बाद पहली दिवाली पर उनकी सास ने उन्हें एक साड़ी और सोने का सेट गिफ्ट किया था। गोविंदा ने भी उन्हें दिवाली पर तोहफा दिया था। सुनीता ने फिर कहा कि अब गोविंदा थोड़े कंजूस हो गए हैं।

गोविंदा बोलते थे तुम मेरे लिए लक्ष्मी हो

सुनीता ने फिर कहा कि आज मैं जहां भी जाती हूं तो लोग कहते हैं लक्ष्मी जी आ गई हैं। मेरी सास भी बोलती थीं कि मेरी बहू लक्ष्मी हैं। गोविंदा भी बोलते थे कि मैं लक्ष्मी हूं उनके लिए। आज जो भी वो काम कर रहे, मेरे भाग्य का खा रहे।

मैंने हमेशा गोविंदा का साथ दिया है

सुनीता ने आगे कहा, ‘मैंने हमेशा गोविंदा का साथ दिया है। मैं सच का साथ देती हूं और सच ही बोलती हूं। अब गोविंदा बोलता है गालियां देती हूं तो यार कौन नहीं देता। मैं ऐसे चुप होकर नाटक नहीं कर सकती। मैं जो हूं बोल देती हूं।’

वह आगे बोलीं कि अब आगे फिर अच्छे दिन आएंगे। सब साथ में होंगे। देखो जब समय बोलता है तो उसके आगे कुछ नहीं कर सकते। 40 साल की शादी है तो आगे चलती रहेगी। हमें कोई अलग नहीं कर सकता। बाकी भगवान पर है जो उन्हें लगेगा मेरे लिए सही है तो वही होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN