Home LIFESTYLE NEWS HINDI घर पर नेपाली स्टाइल में बनाएं मोमो, खाकर भूल जाएंगे ठेले वाले...

घर पर नेपाली स्टाइल में बनाएं मोमो, खाकर भूल जाएंगे ठेले वाले का स्वाद

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शाम के समय की भूख को शांत करने के लिए ज्यादातर लोग मोमो खाना पसंद करते हैं। ये कई तरीकों से बनाए जाते हैं। लेकिन नेपाली मोमो का स्वाद बाकी मोमो स काफी अलग होता है। सीखिए इन्हें घर पर बनाने का तरीका।

मोमो आजकल का फेमस स्ट्रीट फूड बन चुका है। शाम का समय होते ही मार्केट में मोमो के कई स्टॉल्स मिल जाएंगे। इन स्टॉल्स पर लगी लोगों की भीड़ से पता चल सकते हैं कि लोगों में मोमो का क्रेज कितना ज्यादा है। तीखी चटनी के साथ मोमो कई वैरायटी में बनाए जाते हैं। भारत के अलावा भी मोमो ने अपनी जगह दूसरी जगहों में भी बना ली है। अगर आप बाहर जाकर मोमो नहीं बनाना चाहते हैं तो घर पर भी इन्हें तैयार कर सकते हैं। घर पर आप हाइजीन को ध्यान में रखकर सावधानी से मोमो को बनाएं। यहां हम नेपाली मोमो और नेपाली मोमो चटनी बनाने का तरीका बता रहे हैं । ये स्वाद में काफी अच्छी लगते है और इन मोमो की खासियत इनकी चटनी होती है। सीखिए कैसे बनाएं नेपाली मोमो।

नेपाली मोमो चटनी रेसिपी

सामग्री

-5 बड़े चम्मच सफेद तिल

-10–12 सूखी लाल मिर्च

-2 बड़े चम्मच तेल

–12–से 15 लहसुन की कलियां

–2 मीडिध्यम साइज के प्याज

–2 मध्यम आकार के टमाटर

–1 इंच अदरक का टुकड़ा

–1 छोटी गड्डी ताजा हरा धनिया

–आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

–1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

–स्वादानुसार नमक

बनाने की विधि

मोमो वाली नेपानी चटनी के लिए एक पैन में सफेद तिल और सूखी लाल मिर्च को सूखा भून लें। फिर एक अलग पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें। इसमें लहसुन की कलियां, कटा हुआ प्याज, टमाटर, अदरक और ताजा हरा धनिया डालें। अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। अब सभी चीजों को तब तक भूनें जब तक सब्जियां नरम न हो जाएं और अच्छी तरह पक न जाएं। अब मिक्स को थोड़ा ठंडा होने दें, फिर इसे भुने हुए तिल और लाल मिर्च के साथ मिलाकर चिकना होने तक पीस लें। आपकी तीखी नेपाली मोमो चटनी तैयार है।

2) मोमो स्टफिंग रेसिपी

सामग्री

–जरूरत के अनुसार अपनी पसंद की बारीक कटी हुई सब्जियां

–स्वादानुसार नमक

बनाने की विधि

मोमो की स्टफिंग बनाने को लिए अपनी पसंद की सभी सब्ज्यियों को बारीक काट लें। फिर कटी हुई सब्जियों से एक्सट्रा पानी निचोड़कर निकाल दें। स्वादानुसार नमक डालें और सब कुछ अच्छी तरह मिला लें। आपकी आसान वेज मोमो स्टफिंग तैयार है। आप सब्जियों को काटने के अलावा उन्हें कद्दूकस करके यूज कर सकते हैं।

3) मोमो डो (आटा) रेसिपी

सामग्री

मैदा – जरूरत के अनुसार

नमक – स्वादानुसार

पानी – ज़रूरत के अनुसार

बनाने की विधि

मोमो बनाने के लिए आटा तैयार करने के लिए अपने मिक्सिंग बाउल में मैदा लें और उसमें नमक मिलाएं। फिर धीरे-धीरे पानी डालते हुए चिकना और सख्त आटा गूंथ लें। आटे को ढककर कुछ मिनट के लिए रख दें। इससे आटा अच्छी तरह से फूलकर सेट हो जाता है। कम से कम 30 मिनट के लिए रखने के बाद, आपका मोमो डो इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाता है। अब आटे की लोई से बनी पूरियों में तैयार वेज स्टफिंग भरें, किनारों को सील करें और पकने तक स्टीम करें। अपनी घर पर बनी नेपाली मोमो चटनी के साथ मोमो को सर्व करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN