Home rss world hindi घर में ही रहें, सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों को सलाह;...

घर में ही रहें, सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों को सलाह; हमले बढ़ने के साथ बढ़ा तनाव

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारत ने सऊदी अरब में रह रहे अपने नागरिकों को बृहस्पतिवार को हवाई हमले की स्थिति में घरों के अंदर रहने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी। यह ताजा परामर्श यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद खाड़ी देश में बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है। रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से मौजूदा घटनाक्रम से संबंधित वीडियो या खबरें साझा करने से भी बचने को कहा है।

पहले भी हो चुका हमला

दूतावास ने 10 अक्टूबर को रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में घायल भारतीय नागरिकों की स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि दो लोग अब भी गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं, जबकि एक व्यक्ति को आईसीयू से स्थानांतरित कर दिया गया है। दूतावास ने बताया कि तीन अन्य भारतीय नागरिक सामान्य वार्ड में उपचाराधीन हैं, जबकि एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि 11 भारतीय नागरिकों समेत कई अन्य लोग घायल हुए।

17 तक उड़ानें हैं निलंबित

दूतावास ने कहा कि रियाद हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन अब भी निलंबित है। दम्माम, जेद्दा और मदीना हवाई अड्डों पर उड़ान परिचालन जारी है, हालांकि कुछ व्यवधान हैं। इसने कहा कि भारतीय विमानन कंपनियों एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और इंडिगो एयरलाइंस ने 17 अक्टूबर तक सऊदी अरब आने-जाने वाली उड़ानें निलंबित कर दी हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN