Home rss business hindi चांदी के भाव में बड़ी गिरावट! दिल्ली-यूपी-बिहार में इतना कम हुआ सिल्वर...

चांदी के भाव में बड़ी गिरावट! दिल्ली-यूपी-बिहार में इतना कम हुआ सिल्वर रेट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Silver Rate Today: आज चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई। हफ्ते के पहले दिन चांदी 7560 रुपये सस्ती हुई है। हालांकि, ऐसा देखने को मिला है कि पितृ पक्ष में सोने-चांदी के दाम कम होते हैं क्योंकि इस दौरान ज्यादातर लोग सोना-चांदी नहीं खरीदते हैं। हालांकि, सोने-चांदी का भाव कम होने में घरेलू से ज्यादा इंटरनेशनल कारण जिम्मेदार हैं। फिलहाल, देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 2.27 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। अगर आप भी चांदी में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो 28 सितंबर का रेट जान लीजिए।

बीते 2 सालों में चांदी ने कितना दिया रिटर्न?

2023-24 में करीब 78,600 रुपये प्रति किलोग्राम थी लेकिन अब चांदी सितंबर 2026 में बढ़कर 2.40 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच चुकी है। यानी पिछले कुछ सालों में चांदी ने निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न दिया है।

दिल्ली में चांदी का रेट

दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2.27 लाख रुपये पर है। यहां चांदी का दाम 7,560 रुपये कम हुआ है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,270 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 22,700 रुपये रहा।

यूपी में चांदी का रेट

यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2,29,127 रुपये रहा। यहां आज कीमतों में 7806 रुपये की गिरावट रही।

बिहार में चांदी का भाव

बिहार की राजधानी पटना में चांदी का भाव 2.29 लाख रुपये रुपये रहा। यहां आज सिल्वर 7,500 रुपये सस्ता हुआ है।

राजस्थान में चांदी का भाव

राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2.28 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां चांदी का दाम 7,600 रुपये कम हुआ है।

मुंबई में चांदी का भाव

मुंबई में चांदी का भाव 2.27 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां भी चांदी का दाम करीब 7,800 रुपये कम हुए।

चांदी के भाव में क्यों आई गिरावट?

सोने के साथ सोमवार को चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। MCX पर चांदी का दिसंबर वायदा करीब 2.6 फीसदी गिरकर 2,28,566 रुपये प्रति किलो पर आ गया। चांदी में यह गिरावट मुख्य रूप से मुनाफावसूली और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में कमजोरी के चलते आई। हाल के महीनों में चांदी के भाव में काफी तेज तेजी आई थी, ऐसे में ऊंचे स्तर पर निवेशकों की बिकवाली से भी कीमतों पर दबाव बढ़ा।

इसके अलावा अमेरिका-ईरान तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बनी स्थिति ने कच्चे तेल और वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ाई है। डॉलर की चाल और निवेशकों के रुख में बदलाव का असर भी चांदी पर पड़ा। चांदी सिर्फ कीमती मेटल ही नहीं, बल्कि सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरे औद्योगिक उत्पादों में भी इस्तेमाल होती है। डिमांड घटने और बढ़ने का असर भी चांदी के दाम पर नजर आता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN