Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार जब पापाराजी ने की रितेश देशमुख की मदद, एक्टर ने यूं चुकाया...

जब पापाराजी ने की रितेश देशमुख की मदद, एक्टर ने यूं चुकाया फोटोग्राफर का कर्ज

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/09/1200x900/RTD_1788938789747_be2764aa-851a-41a0-95ef-6fa02d78181a_1788938805364_1fd8059c-8232-4652-a2e3-bd9e8b93d070_285937a9-ef82-4138-9729-d886b3a8775d_5bb42af1-9ae4-4686-b1cc-117bff4f8eda.jpg

Ritesh Deshmukh: रितेश देशमुख रेस्त्रां से बाहर आए थे और एक लड़का उन्हें कुछ सामान बेचने आ गया। एक्टर ने सामान लिया लेकिन जब उसकी मदद को पैसे देना चाहा तो उनकी जेबें खाली थीं।

सेलेब्रिटीज और पापाराजी का रिश्ता बड़ा दिलचस्प रहा है। जहां सेलेब्रिटीज को कवर करके फोटोग्राफर्स की रोजी-रोटी चलती है, वहीं दूसरी तरफ इन पापाराजी के बिना सेलेब्रिटीज को वैसा कवरेज नहीं मिल पाता है। कई बार पापाराजी पर ये आरोप भी लगते हैं कि वो पैसा लेकर पापाराजी को कवर करते हैं। एक हालिया बातचीत में रितेश देशमुख ने पैप्स से जुड़ा किस्सा सुनाते हुए कहा कि कैसे लोगों पर आरोप लगता है कि वो पापाराजी को पैसा देकर कवरेज लेते हैं, यहां उलटा उन्होंने ही पापाराजी से पैसा ले लिया था। क्या है यह मजेदार किस्सा? चलिए जानते हैं।

वायरल हुआ था रितेश का यह वीडियो

हुआ यह था कि रितेश देशमुख मुंबई के एक रेस्त्रां से बाहर आ रहे थे जब एक बच्चा उनके पास आकर उन्हें कुछ बेचने की कोशिश करने लगा। रितेश देशमुख ने उस वक्त खुद को हेल्पलेस पाया, क्योंकि उनके पास कैश नहीं था। रितेश ने कहा कि यह घटना हमेशा के लिए उनके जेहन में रह गई, क्योंकि एक पापाराजी ने आगे आकर रितेश की तरफ से इस बच्चे की मदद की। रितेश देशमुख ने बताया कि यह बच्चा 100 रुपये के बदले कुछ बेच रहा था, लेकिन तब उनकी जेब में कैश नहीं था।

रितेश देशमुख की जेब में नहीं था कैश

रितेश देशमुख ने बताया, “हम बाहर निकल रहे थे, और वहां एक बच्चा था और मेरी जेब में इतने भी पैसे नहीं थे कि अगर आप चाहें तो भी उसकी मदद नहीं कर सकते थे। वो कुछ सामान बेच रहा था और यह 100 रुपये का था। मैं कैश लेकर नहीं चल रहा था। अब मैं हाथ में कैश नहीं रखता हूं क्योंकि अब डिजिटल पेमेंट का जमाना हो गया है।” रितेश देशमुख ने कहा कि पहले उन्होंने अपने ड्राइवर से पूछा- सौ रुपये छुट्टा है क्या? लेकिन उसने बताया कि उसके पास भी खुल्ले पैसे नहीं थे। इसके बाद रितेश वापस उस बच्चे की तरफ पलटे और पूछा कि क्या वह गूगल पे लेता है?

जब पैप ने रितेश की तरफ से दिए पैसे

रितेश देशमुख ने बताया कि उन्होंने इसलिए उस बच्चे से पूछा क्योंकि बहुत से बच्चे जो सड़क पर कुछ सामान बेचते हैं, उनके पास आमतौर पर QR कोड होता है। जवाब में बच्चे ने कहा- GPay नहीं है मेरे पास। यही वह वक्त था जब पापाराजी ने आगे आकर उस बच्चे को 100 रुपये दिए। रितेश ने कहा कि वह चाहते तो पापाराजी की मदद लेने से इनकार कर सकते थे, लेकिन फिर उस बच्चे की मदद नहीं हो पाती, जिसकी वह उम्मीद लेकर उनके पास आया था। रितेश देशमुख ने बताया कि उनके लिए इसलिए भी यह शॉकिंग था क्योंकि वह इस शख्स को जानते तक नहीं थे।

रितेश ने यूं चुकाया पापाराजी का कर्ज

रितेश देशमुख ने कहा, “एक पापाराजी ने इतनी दरियादिली और नेकदिली दिखाई, जिसका नाम मैं नहीं जानता था, लेकिन अब जानता हूं, उनका नाम सुशील मोहते है, अगर मैं गलत नहीं बता रहा हूं। अगर मैं गलत नहीं हूं तो मैं बहुत माफी चाहता हूं। उन्होंने मुझसे कहा- मैं देता हूं। रितेश ने बताया कि गाड़ी में बैठते ही जेनेलिया ने उससे पूछा कि वह क्या सोच रहे हैं। रितेश ने कहा कि उन्हें फोटोग्राफर का नंबर नहीं पता, इसलिए उन्होंने अपनी फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर डालने का फैसला किया। रितेश ने इस तरह उस फोटोग्राफर का कर्ज चुकाया और बाद में उसका नंबर लेकर उसे पैसे भी दिए। मजाकिया लहजे में रितेश ने कहा- लोग हमेशा कहते हैं कि तुम पैप्स को पैसा देते हो। मेरे मामले में मुझे उनसे पैसे मिले थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN