Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार जब बिपाशा बसु के मैनेजर को लगा वह पागल हो गई हैं,...

जब बिपाशा बसु के मैनेजर को लगा वह पागल हो गई हैं, जिस्म से पहले लोगों ने बार-बार दी थी ये चेतावनी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/05/1200x900/JIsm_1788614965188_cd664ba2-a87e-40da-b116-0682f828d870_1788614968701_601c3441-109d-4471-8345-fd04e1cd6137_506b52bd-fa73-4ce1-a792-6902daabb63a_2df6810d-e701-4621-af90-a6b75dda2a0a.jpg

Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने बॉलीवुड में एक लंबा सफर तय किया है, लेकिन इंडस्ट्री में कुछ चीजें ऐसी भी रही हैं जो उनकी ही वजह से बदली भी हैं।

साल 2003 में आई फिल्म ‘जिस्म’ को बिपाशा बसु की सबसे कमाल की फिल्मों में गिना जाता है। बिपाशा ने अपने करियर की शुरुआत के बाद ‘राज’ और ‘अजनबी’ जैसी फिल्मों के साथ सिर्फ 3 साल ही बिताए थे, और महेश भट्ट ने उन्हें अपनी फिल्म ‘जिस्म’ में कास्ट करने का फैसला कर लिया। हाल ही में बिपाशा बसु ने खुलासा किया है कि उन्हें ‘जिस्म’ न करने की चेतावनी दी गई थी। उनसे कहा गया था कि अगर उन्होंने यह मूवी की, तो उनका करियर खत्म हो जाएगा। हालांकि बिपाशा ने बहुत समझदारी से अपनी चॉइस ली।

लोगों ने बार-बार दी थी ये वॉर्निंग

बिपाशा बसु ने एले मैगजीन के साथ बातचीत में बताया, “इंडस्ट्री में हर किसी ने मुझसे कहा कि यह फिल्म मत करो। उन्होंने कहा कि अगर मैंने थोड़ी सी भी सिडक्टिव (कामुकता वाली) फिल्म की तो मेरा करियर खत्म हो जाएगा। लेकिन मेरा मानना ​​था कि मैं एक एडल्डट हूं। यह एक एडल्ट लव स्टोरी है। इसे एक एडल्ट फिल्म के तौर पर बनाया गया है। यह बच्चों के लिए नहीं है। मुझे उस फिल्म में सोनिया के किरदार के अलग-अलग पहलू बहुत पसंद आए, और मुझे पता था कि मुझे यह फिल्म करनी ही है।”

बिपाशा की वजह से आया ये ट्रेंड

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उनकी फिल्म के बाद अचानक से लहराते हुए बाल, बालों में लगाई जाने वाली चिमटियां, गहरा काजल, सांवली त्वचा, सफेद कपड़े, समंदर का किनारा जैसी चीजें ट्रेंड करने लगीं। लुक पूरी तरह बदल गया और लोग बोल्डनेस को स्वीकार करने लगे। इसलिए मुझे लगता है कि मैंने कुछ ऐसे काम किए हैं जिनसे उस वक्त हमारी इंडस्ट्री में महिलाओं को देखने का नजरिया बेहतर तरीके से बदल गया। बात सिर्फ इतनी नहीं है कि मैंने अलग-अलग चीजें कीं, बल्कि यह भी है कि मुझे अलग तरह से स्वीकार किया जाने लगा।”

मैनेजर को लगा पागल हो गई हूं

बिपाशा ने HT के साथ बातचीत में बताया कि कैसे उनके मैनेजर को यह लगने लगा था कि वह पागल हो गई हैं और अपने पांव पर कुल्हाड़ी मार रही हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने जिस्म साइन की तब वह अपने करियर के पीक पर थीं। सब उन्हें समझा रहे थे कि वह इस वक्त पर आकर एक एडल्ट मूवी नहीं कर सकती हैं। बिपाशा बसु को समझाया जा रहा था कि वह एक टिपिकल हिंदी एक्ट्रेस हैं जो लोगों के दिलों में जगह बना चुकी हैं। और वह उन्हें जवाब दिया करती थीं कि उन्हें कहानी इतनी अच्छी लगी है कि वह इसे करेंगी। बिपाशा ने बताया, “मेरे मैनेजर को लगा कि मैं पागल हो गई हूं।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN