Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार जापानी सिनेमाघरों में 9 साल बाद आमिर खान की ग्रैंड वापसी! दंगल...

जापानी सिनेमाघरों में 9 साल बाद आमिर खान की ग्रैंड वापसी! दंगल के बाद अब रिलीज होगी ये फिल्म

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/27/1200x900/dangal_japan_27-09_1790530885223_537F_1790530889148_E4Bo_a5e989d6-8279-4466-9c74-fd08a0248f73_7hbI.png

आमिर खान की जापानी सिनेमाघरों में लगभग 9 साल बाद वापसी होगी। आमिर खान की साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म जापान में रिलीज होगी। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

साल 2016 में भारत में आमिर खान की दंगल रिलीज हुई थी। ये फिल्म साल 2018 में जापान में रिलीज हुई थी। अब लगभग 9 साल बाद आमिर खान की एक और फिल्म जापानी सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। जापान में फिल्म की रिलीज के लिए फिल्म का नाम भी बदला गया है।

2025 में रिलीज हुई थी सितारे जमीन पर

आइए सबसे पहले जानते हैं कि ये फिल्म कौन सी है जो अब जापान में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का नाम है- सितारे जमीन पर। सितारे जमीन पर भारत में साल 2025 में रिलीज हुई थी और हिट साबित हुई थी।

आमिर की कौन-कौन सी फिल्में जापान में हुईं रिलीज?

जापान में आमिर खान की फिल्मों की रिलीज की बात करें तो साल 2018 में उनकी फिल्म दंगल जापानी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दंगल में आमिर खान लीड रोल में थे। इसके बाद, साल 2018 में आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार जापान में रिलीज हुई थी। हालांकि, इस फिल्म में आमिर खान लीड में नहीं थे। अब आमिर खान की सितारे जमीन पर रिलीज होने वाली है।

आमिर खान की सितारे जमीन पर जापान में कब होगी रिलीज?

जापानी डिस्ट्रीब्यूटर ‘गीक पिक्चर्स’ 25 सितंबर 2026 को इस बात का आधिकारिक ऐलान किया. जापान में यह फिल्म ‘सितारे! द मिरेकल टीम ऑफ स्टारडस्ट’ नाम से रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज का ऐलान करते हुए ‘गीक पिक्चर्स’ ने कहा- 3 इडियट्स फेम आमिर खान की दिल छू लेने वाली भारतीय फिल्म ‘सितारे! द मिरेकल टीम ऑफ स्टारडस्ट’ स्प्रिंग 2027 में रिलीज हो रही है।

आमिर खान की सितारे जमीन पर फिल्म की कास्ट

सितारे जमीन पर की बात करें तो ये फिल्म को आर.एस. प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है। आमिर खान की ये फिल्म दिल छू लेने वाली कहानी थी। फिल्म में आमिर खान के साथ आशीष पेंडसे, आरुष दत्ता, आयुष भंसाली, ऋषि शहानी, गोपी कृष्णन के. वर्मा, ऋषभ जैन, वेदांत शर्मा, संवित देसाई, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर और जिनेलिया डिसूजा जैसे कलाकार नजर आए थे।

क्या है सितारे जमीन पर की कहानी?

फिल्म की कहानी बास्केटबॉल कोच गुलशन अरोड़ा (आमिर खान) की कहानी है, जिसे कोर्ट की सजा के तौर पर न्यूरो-डायवर्जेंट और डाउन सिंड्रोम से जूझ रहे 10 बच्चों की बास्केटबॉल टीम को ट्रेनिंग देनी पड़ती है। पहले तो गुलशन को इन बच्चों को ट्रेनिंग देने में बहुत परेशानी होती है, लेकिन धीरे-धीरे कोच के साथ बच्चों का एक खास रिश्ता बन जाता है।

सितारे जमीन पर की बॉक्स ऑफिस कमाई

सितारे जमीन पर ने भारत में 200.77 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी। वहीं, 167.46 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। दुनियाभर (भारत समेत) में फिल्म की कमाई 267.52 करोड़ था। (डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN