Home मनोरंजन समाचार जुम्मा चुम्मा दे दे…अमिताभ बच्चन के इस गाने की शूटिंग के दौरान...

जुम्मा चुम्मा दे दे…अमिताभ बच्चन के इस गाने की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस को गलत तरीके से छू रहे थे लोग

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/22/1200x900/ddsydfddfr_1782123531779_1782123535244_617d11b3-5c4b-4fe6-a042-dc4cd0000555.jpg

अमिताभ बच्चन की फिल्म हम का गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस को गलत तरह से छू रहे थे लोग। इस गाने को इस गीतकार ने दिए थे शब्द, पहले श्रीदेवी पर होना था शूट। ऐसे गाना उस दशक का सबसे बड़ा हिट गाना।

1991 में आई फिल्म हम अमिताभ बच्चन के करियर के लिए खास थी। ये वो दशक था जब इंडस्ट्री में सलमान खान, शाहरुख खान, अजय देवगन समेत तमाम नए स्टार्स अपनी जगह बना रहे थे। इस बीच 70 के दशक के अमिताभ बच्चन का धमाका फिल्म हम में नजर आया। इस फिल्म की कहानी के साथ एक्टर पर फिल्माया गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ उस दशक का सबसे बड़ा हिट सॉन्ग था। लेकिन इस गाने को बनाने की अलग कहानी है। इस गाने में एक्ट्रेस किमी काटकर उनकी हीरोइन थीं। गोविंदा और रजनीकांत ने दो छोटे भाइयों का किरदार निभाया था।

इस गीतकार ने लिखा ये गाना

रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ असल में गिनीयन सिंगर मोरी कांटे की 1987 एल्बम अक्वाबा बीच से इंस्पायर्ड था। इसी गाने पर एक साल पहले संजय दत्त की फिल्म थानेदार का गाना ‘तम्मा तम्मा लोगे’ इंस्पायर्ड था। बाद में अमिताभ के लिए जुम्मा चुम्मा दे दे सॉंग बनाया गया। इस गाने को आनंद बक्शी ने लिखा था और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का म्यूजिक था और सुदेश भोसले, कविता कृष्णमूर्ति ने इस गाने को गाया था।

अमिताभ और श्रीदेवी के लिए रिकॉर्ड हुआ था ये गाना

एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ सॉन्ग पहले अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी की फिल्म राम की सीता श्याम की गीता के लिए बनाया गया था। लेकिन फिल्म बंद हो गई। बाद में फिल्म अग्निपथ में भी इसे इस्तेमाल किए जाने की बात कही गई। लेकिन फिल्म अग्निपत में अमिताभ बच्चन का किरदार गुस्सैल और हंसने गाने वाला नहीं था। ऐसे में ये गाना फिल्म हम तक पहुंचा। इस फिल्म के डांस स्टेप भी कमाल हैं। अमिताभ को पहली बार इस तरह का डांस करते हुए देखा गया था। पहले एक्टर ऐसा डांस नहीं करना चाहते थे। लेकिन ऐसा कहा जाता है की डांस की रिहर्सल के टाइम पर जया बच्चन खुद सेट पर पहुंची थीं और उन्होंने अमिताभ के डांस स्टेप को अप्रूव किया।

एक्ट्रेस को गलत तरह से छू रहे थे लोग

बता दें, फिल्म हम में ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ गाने के दो वर्जन दिखाए गए थे। अंत में जब किमी यानी जुम्मा की मुलाकात सालों बाद टाइगर यानी अमिताभ बच्चन से होती है तो वो भीड़ को पार कर टाइगर के पास पहुंचती है। इस सीन में जूनियर आर्टिस्ट नहीं बल्कि असली भीड़ थी। बाद में किमी काटकर ने डायरेक्टर से शिकायत की थी कि भीड़ में शूटिंग के दौरान लोग उन्हें गलत तरह से छू रहे थे। हालांकि, ये गाना पूरा हुआ और फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर हिट।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN