Home LIFESTYLE NEWS HINDI जूते के फीते बांधने में हांफ जाते हैं? कौन सी बीमारी की...

जूते के फीते बांधने में हांफ जाते हैं? कौन सी बीमारी की तरफ इशारा कर रही छोटी सी समस्या

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आगे की तरफ झुकते ही सांस फूलने लगती है। लेकिन ना कोई बीमारी है और ना ही आप मोटे हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि ऐसा होना आपके कमजोर दिल की ओर इशारा करता है, डॉक्टर से जानें क्या है बेंडोपेनिया

हार्ट फेलियर की समस्या कई दिन या कई हफ्तों पहले ही शरीर में नजर आने लगती है। इन छोटे इशारों को समझ लिया जाए तो किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। दरअसल, जब हार्ट की मसल्स बॉडी की जरूरत के मुताबिक ब्लड की सप्लाई नहीं कर पाती है तो हार्ट फेल हो जाता है। ऐसे में छोटी दिक्कतों को इग्नोर करने की बजाय उस समस्या को दूर करने के बारे में सोचना चाहिए।

वैसे हार्ट फेलियर का मतलब ये नहीं कि आपका हार्ट पूरी तरह से काम करना बंद कर देगा। हार्ट फेल का मतलब है कि हार्ट कमजोर हो चुका है और उसके ब्लड और ऑक्सीजन की सप्लाई करने की क्षमता कम हो गई है। हार्ट फेलियर से जुड़ी बहुत ही छोटी सी निशानी डॉक्टर दिमित्री यारानोव ने शेयर की है। जिसे इग्नोर करना ठीक नहीं। जानें क्या है ये बेंडोप्निया। डॉक्टर दिमित्री यारानोव एक कॉर्डियोलॉजिस्ट है और एडवांस हार्ट फेलियर प्रोग्राम के डायरेक्टर हैं।

क्या है बेंडोप्निया

जब आप किसी काम से जमीन पर झुकते हैं जैसे जूते के फीते बांधने के लिए और आपको सांस लेने में दिक्कत होती है, जबकि ना आपकी उम्र ज्यादा है और ना ही आपका शेप यानी मोटापा ज्यादा है और ना ही आप किसी खास बीमारी के शिकार हैं लेकिन फिर भी छोटे-मोटे काम के लिए झुकने पर सांस फूलती है या सांस लेने में दिक्कत होती है तो ये खतरे की निशानी है। इस कंडीशन को बेंडोपेनिया कहते हैं। डॉक्टर का कहना है कि जब आप आगे की तरफ झुकते हैं तो हार्ट को ज्यादा ब्लड वापस पहुंचता है जिससे हार्ट के अंदर प्रेशर बनता है क्योंकि पहले से ही हार्ट में पर्याप्त ब्लड मौजूद होता है और हार्ट इस एक्स्ट्रा ब्लड के प्रेशर को हैंडल नहीं कर पाता है। जिसकी वजह से सांस फूलने लगती है।

वैसे ये दिक्कत जैसे ही आप नॉर्मल पोजीशन में आते ही ठीक हो जाती है। लेकिन कई बार ये हार्ट फेलियर या हार्ट में फ्लूइड ओवरलोड का शुरुआती लक्षण होता है।

अगर आपके साथ अक्सर ऐसा होता है तो इसे हल्के में ना लें और अपने हार्ट का चेकअप जरूर करवाएं। ये बेहद जरूरी है।

एडवांस हार्ट फेलियर की निशानी है

साइंस डायरेक्ट के मुताबिक बेंडोपेनिया हार्ट फेलियर के एंडवांस लक्षणों में से एक है और काफी कॉमन भी है। इसमे जब शरीर आगे की तरफ झुकता है तो फ्लूइड पेट में शिफ्ट हो जाता है, जिससे कमजोर हार्ट ब्लड को पूरी तरह से पंप ही नहीं पाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN