Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/03/1200x900/Tom_Cruise_Avneet_kaur__1791042125617_9Cqq_1791042149389_uaK1_69c332ff-d472-4655-a977-c047aae01488_wtva.jpgऑस्कर विजेता फिल्ममेकर एलेजांद्रो जी. इनारितु की डायरेक्ट की गई फिल्म ‘डिगर’ एक ब्लैक कॉमेडी है, जिसमें क्रूज ने ‘डिगर रॉकवेल’ का रोल निभाया है, जो एक ताकतवर और अजीब स्वभाव वाला ऑयल टाइकून है।
हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डिगर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। टॉम के फैंस उनकी इस डार्क कॉमेडी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में टॉम क्रूज की ये फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ‘डिगर’ मूवी का निर्देशन अलेजांद्रो जी. इनारितु ने किया है। अवनीत कौर ने लंदन में ‘डिगर’ के वर्ल्ड प्रीमियर पर टॉम क्रूज से खास बातचीत की। 23 सितंबर को हुए प्रीमियर में शामिल हुईं इस एक्ट्रेस ने अब हॉलीवुड सुपरस्टार के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में क्रूज ने फिल्म के लिए अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन और एक बहुत मुश्किल सीन के बारे में खुलकर बात की।
‘डिगर’ जैसे किरदार कभी नहीं देखा- अवनीत कौर
अवनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शुक्रवार को एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अवनीत और टॉम क्रूज को पहले गले लगाकर उनका शुक्रिया अदा करती नजर आ रही हैं। अवनीत ने क्रूज से कहा कि उन्होंने उन्हें पहले कभी ‘डिगर’ जैसे किरदार में नहीं देखा था, जिसके बाद क्रूज ने बताया कि यह रोल उनके पहले किए गए किरदारों से कैसे अलग था।
‘डिगर’ में अपने किरदार पर बोले टॉम क्रूज
टॉम क्रूज ने अवनीत से कहा, ‘इस फिल्म को बनाने के लिए बहुत ज्यादा हुनर, काबिलियत और इमैजिनेशन की जरुरत होती है। मैंने ऐसा किरदार पहले कभी नहीं देखा। हम बस सीखते रहते हैं और नई चीजें बनाते रहते हैं।’ इसके बाद जब अवनीत ने पूछा कि क्या कोई ऐसा सीन है जो उनके लिए खास रहा। इस पर क्रूज को तुरंत एक लंबा मोनोलॉग याद आया जिसे बिना किसी कट के शूट किया गया था।
इस सीन को महज एक ही टेक में किया था पूरा
उन्होंने कहा, ‘एलेजेंड्रो और क्रू के साथ सेट पर हर दिन, वह किरदार बहुत ही जबरदस्त था। हम उस मोनोलॉग की बात कर रहे हैं जो मैंने किया था, वह एक ही शॉट में 10 मिनट का मोनोलॉग था। वह बस एक ही टेक में पूरा हुआ था।’अवनीत ने माना कि उस सीन ने उन्हें हैरान कर दिया था और उन्होंने क्रूज से कहा कि ऐसे परफॉर्मेंस को बनाए रखने के लिए उन्होंने जरूर उस किरदार से गहराई से जुड़ाव महसूस किया होगा।
‘यह एक डांस है, यह एक रिदम है’
टॉम क्रूज ने बताया कि ये एक ऐसा सीन था जो एक जो इस पर निर्भर करता था कि किरदार की रिदम को कैसे पकड़ा जाए और स्टेजिंग के दौरान हर ड्रमैटिक बीट को कैसे समझा जाए। टॉम ने कहा, ‘यह एक रिदम है। एक एक्टर के तौर पर आपको पता होता है कि कौन सी बीट पर क्या करना है। एलेजांद्रो की स्टेजिंग एकदम सही है और यह एक डांस की तरह है… मैंने यह सीन बस कुछ ही बार किया, लेकिन एक ही टेक में यह पूरा हुआ। मैं बस सेट पर गया और इसे कर दिया।’
मैंने एक ‘फैट सूट’ भी पहना था जो काफी भारी था…
टॉम ने आगे कहा, ‘उस किरदार को निभाने का मौका मिलना, उस बदलाव को दिखाना, यह दिखाना कि आप किरदारों को कैसे खोजते हैं… डिगर के लिए ऐसी आवाज चुनना जो कहानी को आगे बढ़ाने में मदद करे।’ क्रूज ने यह भी बताया कि अपने लुक में बदलाव करने (फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन) में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘कॉमेडी टाइमिंग के अलावा, मैंने एक ‘फैट सूट’ भी पहना था जो काफी भारी था… तो हां, यह एक डांस और रिदम जैसा था, जिसे निभाने में बहुत मजा आया।’
फिल्म ‘डिगर’ के बारे में…
ऑस्कर विजेता फिल्ममेकर एलेजांद्रो जी. इनारितु की डायरेक्ट की गई फिल्म ‘डिगर’ एक ब्लैक कॉमेडी है, जिसमें क्रूज ने ‘डिगर रॉकवेल’ का रोल निभाया है, जो एक ताकतवर और अजीब स्वभाव वाला ऑयल टाइकून है। फिल्म की कहानी एक ऐसे आदमी के बारे में है जो दुनिया को यह यकीन दिलाने की कोशिश कर रहा है कि वह इंसानियत को उस तबाही से बचा सकता है, जिसे लाने में उसने खुद मदद की थी। फिल्म में रिज अहमद, जॉन गुडमैन, सैंड्रा हुलर, माइकल स्टुहलबर्ग, जेसी प्लेमन्स, सोफी वाइल्ड और एम्मा डी’आर्सी जैसे कलाकार अहम किरदार में हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




