Home rss world hindi ट्रंप को बोल दिया पति! वाइट हाउस की नई प्रेस सेक्रेटरी का...

ट्रंप को बोल दिया पति! वाइट हाउस की नई प्रेस सेक्रेटरी का पहले ब्रीफिंग में ही कटा बवाल, लेविट की ले रहीं जगह

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कैलिफोर्निया में जन्मीं जकारिया लंबे समय से रिपब्लिकन पार्टी की राजनीति से जुड़ी रही हैं। वह टीवी चैनलों पर अक्सर ट्रंप की नीतियों का बचाव करती नजर आती थीं।

कैरोलिन लेविट की विदाई के बाद वाइट हाउस को नई प्रेस सेक्रेटरी मिल गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यह नई सिक्रेटरी जिम्मेदारी संभालते ही चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह बेहद अजीबोगरीब है। दरअसल प्रेस सचिव केटी जकारिया की पहली आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग असहज पलों से भरी रही। ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने ट्रंप को गलती से अपना पति कह दिया।

केटी जकारिया इस चूक के बाद बेहद असहज हो गईं और महज 14 मिनट के भीतर ही प्रेस कॉन्फ्रेंस को अचानक खत्म कर दिया। इसके बाद वे जल्दबाजी में ब्रीफिंग रूम से बाहर निकल गईं। बता दें कि अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर वाइट हाउस की पूर्व प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि वे अपने परिवार और बच्चों को समय देना चाहती हैं। अब यह जिम्मेदारी केटी जकारिया को दी गई है।

पहली ब्रीफिंग में कटा बवाल

41 वर्षीय केटी जकारिया की पहली ब्रीफिंग उनके मन मुताबिक नहीं रही। दरअसल प्रेस के सवालों का जवाब देते हुए ‘डेली मेल’ के पत्रकार ने उनसे पूछा कि वे चार बच्चों की मां होने के साथ-साथ वाइट हाउस प्रेस सचिव जैसी तनावपूर्ण और व्यस्त जिम्मेदारी को कैसे संभालेंगी। इस पर अपने पति और फिल्म निर्माता टायलर जकारिया का जिक्र करते हुए बताने लगीं कि वे परिवार को भी समय देंगी। इसी दौरान वे बोल पड़ीं, “मेरे राष्ट्रपति, माफ कीजिए, मेरे पति… यहां हैं।”

इस भूल को नजरअंदाज करने की कोशिश में जकारिया खुद इसमें फंस गईं। उन्होंने पहले हंसकर बात संभालने की कोशिश की और कहा,”वाह, यह बहुत बढ़िया था।” लेकिन वे काफी असहज दिखाई दीं। इसके नदवकरीब 15 मिनट से भी कम समय में ब्रीफिंग छोड़कर चली गईं।

हो रही आलोचना

ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी की आलोचना शुरू हो गई है। कई मीडिया संस्थान उनसे नाखुश दिखे। डेली मेल ने उनकी स्पीच को ‘रोबोटिक’ बताया। वहीं ‘द इंडिपेंडेंट ने इसे सबसे खराब शुरुआत करार दे दिया। हालांकि ट्रंप ने उनकी तारीफ की है। अलास्का दौरे पर रवाना होने से पहले ट्रंप ने जकारिया का बचाव करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत शानदार काम किया। उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।”

बता दें कि केटी जकारिया लंबे समय से रिपब्लिकन राजनीति में सक्रिय रही हैं। कैलिफोर्निया की रहने वाली जकारिया ने पेपरडाइन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और फॉक्स न्यूज पर कई बार ट्रंप नीतियों का बचाव करती नजर आई हैं। वे ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप में कम्युनिकेशन एडवायजर भी रही हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN