Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/05/1200x900/shahrukh_khan_05_09_1788614790370_c6805015-fb5b-4125-862b-57e1c41d3b7a_1788614793806_e3b54826-2421-4307-8a46-9d30765c9140_bf19f103-6b7e-452b-af1e-718a32cf52cd_1226d2bb-a5f5-4aa6-9768-1529d689cf9a.pngबॉलीवुड में एक दौर था जब बड़े-बड़े सितारों को अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिलती थीं। शाहरुख खान को भी अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली थी, लेकिन शाहरुख उन धमकियों से डरे नहीं बल्कि उन्होंने कहा कि मुझे गोली मार दो।
80 और 90 के दशक में बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का गहरा दखल था। बड़े-बड़े सितारों को अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिलती थीं। अंडरवर्ल्ड के लोग फिल्मों पर पैसा लगाते थे। धमकियां मिलने वालों में शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। हालांकि, शाहरुख खान को जब धमकी मिली तो वो डरे नहीं बल्कि उन्होंने धमकी का जवाब ये कहकर दिया था कि मुझे गोली मार दो।
जब शाहरुख खान को मिली अंडरवर्ल्ड से धमकी
हुसैन जैदी फाइल्स पॉडकास्ट में फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने बताया शाहरुख खान शायद बॉलीवुड के इकलौते इंसान होंगे जो अंडरवर्ल्ड से डरे नहीं। उन्होंने उन लोगों को साफ कर दिया था कि वो उनकी फिल्में नहीं करेंगे। शाहरुख खान ने उन लोगों से कहा था गोली मार दो मुझे।
धमकियों से नहीं डरे थे शाहरुख खान
संजय गुप्ता ने बताया कि जब शाहरुख खान को अंडरवर्ल्ड से धमकी आई तो उन्होंने जवाब दिया- मैं कभी फिल्म और शो नहीं करूंगा…मैं पठान हूं, अगर चाहो तो मुझे गोली मार दो। मैं डरता नहीं हूं तुमसे, मैं तुम्हारे साथ काम नहीं करूंगा और न ही तुम्हारे लिए शोज करूंगा। उन्होंने उन लोगों (अंडरवर्ल्ड) का सम्मान हासिल किया। उन लोगों को भी ऐसा लगा होगा कि इकलौता इंसान है जो…। हालांकि, इस घटना के बाद शाहरुख खान को तीन साल तक पुलिस की भारी सिक्योरिटी के बीच में रहना पड़ा था।
डुप्लीकेट के वक्त शाहरुख खान की जान को था खतरा
फिल्म क्रिटीक अनुपमा चोपड़ा ने भी अपनी किताब किंग ऑफ बॉलीवुड: शाहरुख खान में भी बताया है कि जब शाहरुख खान महेश भट्ट की फिल्म डुप्लीकेट कर रहे थे। उस वक्त महाराष्ट्रा पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारी ने महेश भट्ट को चेताया था कि शाहरुख खान की जान को खतरा है। इसके बाद शाहरुख खान को पर्सनल बॉडीगार्ड दिया गया था।
शाहरुख खान के पास आया था अबू सलेम का फोन
इस किताब में एक और घटना का जिक्र है जहां शाहरुख खान को अबू सलेम का फोन आया था। कथिततौर पर गैंगस्टर ने शाहरुख खान को फोन पर गालियां दी थीं क्योंकि शाहरुख खान ने उसके करीबी प्रोड्यूसर के साथ काम करने से मना कर दिया था। हालांकि, उस फोन कॉल के वक्त भी शाहरुख खान शांति से बात करके बात को संभाल रहे थे। जब सलेम शाहरुख खान पर फिल्म करने का दबाव बना रहा था तब शाहरुख ने उससे कहा- मैं तुम्हें नहीं बताता कि किसे मारना है, तो तुम मुझे मत बताओ कि कौन सी फिल्म करनी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




