Home rss business hindi तेल के नए रेट: डेढ़ गुना महंगा हुआ पेट्रोल, कहां दोगुने के...

तेल के नए रेट: डेढ़ गुना महंगा हुआ पेट्रोल, कहां दोगुने के करीब पहुंचा डीजल का दाम?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरान और अमेरिका में जंग फिर से तेज हो गई है। मंगलवार रात मिसाइलों की बारिश के चलते बुधवार सुबह से ही कच्चे तेल के रेट में आग लगी हुई है। ब्रेंट क्रूड फिर से 96 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच कर अब 100 डॉलर के बेहद करीब है। पिछले 3 दिन में कच्चे तेल के दाम में 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है।

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जारी हुए अब 6 महीने से अधिक हो गए हैं। इस बीच कच्चे तेल के दाम 126 डॉलर प्रति बैरल के ऊंचाई तक भी पहुंचे और दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम ढाई गुना तक बढ़ गए। अभी 31 अगस्त 2026 तक के अपडेट सामने आए हैं। आइए देखें युद्ध के दौरान अब किस देश में कितना महंगा हो चुका है पेट्रोल-डीजल?

पड़ोसी देशों के लोगों पर पेट्रोल-डीजल की मार

अगर अपने अन्य पड़ोसियों की बात करें तो पाकिस्तान में इस अवधि में पेट्रोल 32.8 और डीजल 34.4 प्रतिशत महंगा हुआ है। नेपाल में पेट्रोल के दाम 27.4 प्रतिशत बढ़े हैं तो डीजल के रेट 40.8 प्रतिशत चढ़े हैं। बंग्लादेश में पेट्रोल 20.8 और डीजल 15 प्रतिशत महंगा हुआ है। चीन में भी पेट्रोल 16.3 और डीजल 17.8 प्रतिशत उछला है। इसके उलट भारत में पेट्रोल की कीमत केवल 6.4 और डीजल की 8.8 प्रतिशत ही बढ़ी है।

यूएई में पेट्रोल के दाम 58.4 प्रतिशत ऊपर

युद्ध के पहले के भाव की तुलना में अभी यूएई में पेट्रोल के दाम 58.4 प्रतिशत ऊपर है। यानी यहां पेट्रोल डेढ़ गुने से अधिक महंगा है। ग्लोबल पेट्रोल प्राइस डॉट कॉम पर दिए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक दूसरे नंबर पर नाइजीरिया है जहां पेट्रोल 57.9 प्रतिशत महंगा हो चुका है।

तीसरे नंबर अपना पड़ोसी म्यांमार है, जहां पेट्रोल के दाम डेढ़ गुना से अधिक बढ़ चुका है। इसके बाद मलेशिया में 50.4 प्रतिशत, रवांडा में 47.7 प्रतिशत, लेबनान में 42.9, पेरू में 40.6 और 8वें स्थान पर अपना एक और पड़ोसी श्रीलंका हैं, जहां पेट्रोल 39.7 प्रतिशत महंगा हो चुका है।

डीजल के रेट सबसे अधिक बढ़े

कच्चे तेल की कीमतों की मार सबसे अधिक डीजल पर पड़ी है। नाइजीरिया में डीजल का दाम लगभग दोगुना हो गया है। इंडोनेशिया में 86.9 प्रतिशत तो लेबनान में 77 फीसद का इजाफा हुआ है। म्यांमार में डीजल 71.9 प्रतिशत महंगा हुआ है। यूएई में इसकी कीमत 70.6 प्रतिशत उछली है। पेरू में डीजल के दाम में 66.7 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN