Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/17/1200x900/Dawood_Ibrahim_Mandakini_1789620753206_3CPo_1789620785141_oncV_6dc0487b-ccf5-48fa-8865-0a220f093184_kmyP.jpgमंदाकिनी ने हाल ही में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम संग अपनी वायरल तस्वीर पर भी खुलकर बात की।
‘राम तेरी गंगा मैली’ से रातों रात स्टार बनी एक्ट्रेस मंदाकिनी अपनी एक्टिंग से कहीं ज्यादा अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। अपने करियर में मंदाकिनी ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से मिली है। इस मूवी में उनके कई बोल्ड सीन थे, जिसकी वजह से वो विवादों का भी हिस्सा रहीं। इस फिल्म के अलावा मंदाकिनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी कॉन्ट्रोवर्सीज में रही हैं। उनका नाम उस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियों में आई थीं, जब अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम उनका नाम जुड़ा। उस दौर में दोनों के रिश्ते को लेकर कई खबरें सामने आई थीं। दाऊद और मंदाकिनी की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें दोनों स्टेडियम में थे। सालों बाद अब मंदाकिनी ने पहली बार उस विवादित तस्वीर के बारे में खुलकर बात की है जो कई साल पहले सामने आई थी। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
मैं मैच देखने नहीं गई
मंदाकिनी ने हाल ही में ANI को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान बातचीत में मंदाकिनी ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम संग अपनी वायरल तस्वीर पर भी खुलकर बात की। मंदाकिनी ने कहा, ‘लोग क्या बोलते हैं क्या लिखते हैं, इन सारी बातों पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं है। एक कलाकार हर हजारों लोगों से मिलता है और उसके लिए आम हो या खास उसके सारे फैंस बराबर हैं। मैं दुबई किसी शो के लिए गई थी। तभी वहां पर मैच चल रहा था। मैं स्पेशली मैच देखने दुबई नहीं गई थी। मैच में बहुत सारे लोग बैठे थे और वह (दाऊद इब्राहिम) भी वहीं बैठे थे।’
मुझे दाऊद ने इनवाइट नहीं किया था
मंदाकिनी से जब सवाल किया गया कि क्या मैच देखने के लिए उन्हें दाऊद इब्राहिम ने इनवाइट किया था। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘नहीं, मुझे दाऊद ने इनवाइट नहीं किया था। विवाद खड़ा करना या किसी चीज को चटपटा और दिलचस्प बनाना, ये सब मुझे नहीं पता था। इस विवाद से मुझे काफी नुकसान हुआ। बाद में मुझे पता चला कि इन सब चीजों को संभालने के लिए एक टीम होनी चाहिए, जो उस वक्त मेरे पास नहीं थी। मैंने हर जगह इन अफवाहों का खंडन किया।’
ंदाकिनी
मैंने अफवाहों का खंडन किया है
मंदाकिनी ने आगे कहा कि उस वक्त मीडिया में भी मेरे इनकार की बात की छापी थी। एक्ट्रेस ने ये भी क्लियर किया कि 1980 के दशक में बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड की कथित फंडिंग के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। मंदाकिनी ने कहा, ‘उस समय यह भी खबर छपी गई थी कि मैंने अफवाहों का खंडन किया है। मुझे 80 के दशक में बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड फंडिंग के बारे में पता भी नहीं था। मुझे इन चीजों के बारे में बाद में बनी फिल्मों से पता चला।’
5 करोड़ के बजट में बनी कमाए करीब 19 करोड़
बता दें कि ‘राम तेरी गंगा मैली’ उस दौर की सुपरहिट फिल्म थी। ये फिल्म भले ही अपने बोल्ड कंटेंट के लिए काफी विवादों में रही, लेकिन इसके बावजूद इसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। मंदाकिनी को 1980 के दशक में हिंदी सिनेमा के प्रमुख चेहरों में से एक बना दिया। इस फिल्म को राज कपूर ने डायरेक्टर किया था। ‘राम तेरी गंगा मैली’ ने उस दौर में 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते थे। ‘राम तेरी गंगा मैली’ को बेस्ट फिल्म, राज कपूर को बेस्ट डायरेक्टर, रविंद्र जैन को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर, राज कपूर को बेस्ट एडिटर और सुरेश सावंत को बेस्ट आर्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। राज कपूर की 1985 की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ का बजट लगभग 1.44 करोड़ से 5 करोड़ रुपये के बीच था। वहीं, इसने लगभग 19 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ये बॉक्स ऑफिस पर ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर मूवी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




